LPG Price Cut: 1 दिसंबर 2025 से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही हवाई ईंधन के दाम भी बदल गए हैं, जिसका असर फ्लाइट टिकट पर पड़ सकता है।

LPG New Price: 1 दिसंबर 2025 की सुबह व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के लिए एक छोटी लेकिन राहत भरी खबर लेकर आई है। महीने की शुरुआत में ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए सस्ता हो गया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार जो रोज़ LPG पर चलते हैं, उनके लिए यह कटौती थोड़ी राहत देने वाली है। पिछले महीने भी 5 रुपए की कटौती की गई थी, यानी दो महीनों में कुल 15 रुपए की राहत मिल चुकी है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अभी भी 853 रुपए ही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब कितने में मिलेगा?

दिल्ली में सिलेंडर की कीमत

पुरानी कीमत: 1590.50 रुपए

नई कीमत: 1580.50 रुपए

कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत

नई कीमत: 1684.00 रुपए

मुंबई में सिलेंडर के दाम

नई कीमत: 1531.50 रुपए

चेन्नई में सिलेंडर की कीमत

नई कीमत: 1739.50 रुपए

कॉमर्शियल सिरेंडर की कीमत सिटीवाइज?

नोएडा: 1580.50 रुपए

पटना : 1829 रुपए

लखनऊ: 1703 रुपए

शिमला: 1688.50 रुपए

देहरादून: 1638 रुपए

गुरुग्राम: 1597 रुपए

रांची: 1733 रुपए

LPG की कीमतें हर महीने क्यों बदलती हैं?

देश की तीन बड़ी ऑयल कंपनियां इंडियन ऑयल, HPCL और BPCL हर महीने LPG के दाम की समीक्षा करती हैं। दाम बढ़ें या घटें, नई कीमतें हमेशा महीने की 1 तारीख से लागू हो जाती हैं। नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों में कॉमर्शियल LPG के दामों में कटौती देखी गई है।

ATF के दाम बढ़े

जहां 1 दिसंबर से LPG सस्ती हुई है, वहीं विमान ईंधन यानी ATF महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में नई ATF कीमत 99,676.77 रुपए प्रति किलो है। नवंबर की तुलना में 5133.75 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में 1,02,371.02 रुपए प्रति किलो, मुंबई में 93,281.04 रुपए, और चेन्नई में 1,03,301.80 रुपए प्रति किलो है। ATF की कीमत बढ़ने से आने वाले समय में हवाई किरायों पर भी असर देखने को मिल सकता है।