Mukesh Ambani Zero Salary: मुकेश अंबानी ने लगातार पांचवें साल भी रिलायंस से कोई सैलरी नहीं ली। FY25 में भी उन्होंने वेतन, भत्ते और बोनस जैसे सभी फायदे छोड़ दिए। फिर भी वो 8.6 लाख करोड़ रुपए की नेट वर्थ के साथ देश के सबसे अमीर इंसान हैं।
Mukesh Ambani Salary News: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी ने एक बार फिर अपनी सैलरी लेने से इनकार कर दिया है। फाइनेंशियल ईयर 25 में भी उन्होंने न तो एक भी रुपए सैलरी ली और ना ही कोई बोनस या भत्ता। ये लगातार 5वां साल है, जब उन्होंने इस तरह का फैसला लिया है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसके बावजूद भी उनकी नेटवर्थ में किसी तरह की कोई गिरावट नहीं आई है और वो आज भी दुनिया के 18वें सबसे अमीर हैं।
मुकेश अंबानी जीरो सैलरी क्यों लेते हैं?
साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया आर्थिक संकट में थी, तब मुकेश अंबानी ने सैलरी न लेने का फैसला लिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था को पहले संभालना जरूरी है। तब से लेकर अब तक यानी FY21 से FY25 तक उन्होंने अपनी पूरी सैलरी, भत्ते, रिटायरमेंट बेनिफिट और कमीशन को छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, इससे पहले भी उन्होंने 2009 से 2020 तक अपनी सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपए तक सीमित रखी थी, जबकि वो चाहें तो कहीं अधिक सैलरी ले सकते थे।
इसे भी पढ़ें- क्या है मुकेश अंबानी की जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क? क्यों नहीं भूले पिता की 1 बात
अंबानी की कमाई कहां से होती है?
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) कंपनी से भले ही जीरो सैलरी ले रहे हैं, लेकिन कंपनी में उनकी 50.33% तक की हिस्सेदारी है, जिससे हर साल उन्हें डिविडेंड के रूप में काफी बड़ा रिटर्न मिलता है। FY24 में रिलायंस ने 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। FY25 तक अंबानी और उनके परिवार के पास कुल 6.44 लाख करोड़ शेयर हैं। इस साल डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त 2025 है, यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इसके लिए एलिजिबल होंगे।
मुकेश अंबानी की नेट वर्थ कितनी है?
Forbes के मुताबिक, 7 अगस्त 2025 तक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 103.3 अरब डॉलर (लगभग ₹8.6 लाख करोड़) है। यानी सैलरी छोड़े बिना भी वो लगातार दुनिया के टॉप अमीरों में बने हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- जब मुकेश अंबानी ने लिया लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क, खुद बताया क्यों लगा था डर ?
मुकेश अंबानी के बच्चों को कितनी सैलरी मिली?
मुकेश अंबानी के बच्चे ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी अक्टूबर 2023 से रिलायंस बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। FY25 में इन्हें 2.31 करोड़ रुपए प्रति व्यक्ति रेम्यूनरेशन मिला, जिसमें 6 लाख रुपए की सिटिंग फीस और 2.25 करोड़ रुपए का कमीशन शामिल है। FY24 में यह रकम 1.01 करोड़ रुपए थी। नीता अंबानी अगस्त 2023 में बोर्ड से हट गई थीं। FY24 में उन्हें 99 लाख रुपए मिला था।
