NSDL IPO Details: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का IPO 30 जुलाई से 1 अगस्त तक ओपन रहेगा। कंपनी इस इश्यू से 760-800 रुपए के प्राइस बैंड पर 5 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी। यह पूरी तरह OFS है, यानी पैसा मौजूदा शेयरहोल्डर्स को जाएगा।
NSDL IPO 10 Key Points : देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनियों में से एक NSDL (National Securities Depository Ltd) का आईपीओ 30 जुलाई 2025 को खुलेगा और 1 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए रहेगा। यह एक ऑफर फॉर सेल (OFS), है जिसमें 5,01,45,001 शेयर बेचे जाएंगे। इसका प्राइस बैंड 760-800 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इस IPO से कंपनी कोई नया फंड नहीं जुटाएगी, बल्कि पैसा मौजूदा शेयरधारकों को जाएगा। आइए जानते हैं लिस्टिंग डेट से लेकर शेयर होल्डर्स तक आईपीओ की 10 बड़ी बातें...
NSDL IPO की जरूरी तारीखें
ओपनिंग डेट: 30 जुलाई 2025
क्लोजिंग डेट: 1 अगस्त 2025
अलॉटमेंट: 4 अगस्त 2025
लिस्टिंग डेट: 6 अगस्त 2025
NSDL IPO: कौन बेच रहा है शेयर?
IDBI Bank: 2.22 करोड़ शेयर
NSE: 1.80 करोड़ शेयर
SBI: 40 लाख शेयर
HDFC Bank: 20.10 लाख शेयर
SUUTI: 34.15 लाख शेयर
Union Bank: 5 लाख शेयर
NSDL IPO कौन मैनेज कर रहा है?
लीड मैनेजर्स: ICICI सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, HSBC, IDBI Capital, मोतीलाल ओसवाल, SBI Capital
रजिस्ट्रार: MUFG Intime India
NSDL IPO: कौन हैं बड़े हिस्सेदार?
- कोई प्रमोटर ग्रुप नहीं है।
- IDBI के पास 26.1% और NSE के पास 24% हिस्सेदारी है।
- कोई और शेयरधारक 15% से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं रखता है।
NSDL की लीडरशिप
- कुल 7 डायरेक्टर्स
- विजय चंडोक (Vijay Chandok) एमडी और CEO हैं।
- पहले ICICI बैंक और ICICI सिक्योरिटीज से जुड़े रहे हैं।
NSDL का कॉम्पिटिटर, कारोबार और स्केल?
- सिर्फ एक प्रतिद्वंद्वी CDSL (Central Depository Services Ltd.)
- SEBI रजिस्टर्ड MII
- भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी
- 65,391 सर्विस सेंटर्स (CDSL के 18,918 की तुलना में)
NSDL का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
- FY23 में 1,021.99 करोड़ का रेवेन्यू और 234.81 करोड़ का मुनाफा।
- FY24 में 1,268.24 का रेवेन्यू और 275.44 का प्रॉफिट।
- FY25 में 1,420.14 का रेवेन्यू, 343.12 का मुनाफा।
NSDL IPO: किन बातों से रिस्क है?
- निवेश का रुझान घटा तो बिजनेस प्रभावित हो सकता है।
- नई सर्विसेज नहीं लाई गईं तो ग्रोथ धीमा हो सकता है।
NSDL IPO: साइबर सिक्योरिटी पर निर्भरता
- IT सिस्टम फेल या हैक होने पर बड़ा असर पड़ सकता है
- SEBI जुर्माना भी लगा सकता है
NSDL की ग्रुप कंपनियां
IDBI Bank
NSE
India International Bullion Holding IFSC
GKM Global Services
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें निवेश को लेकर किसी तरह की सलाह नहीं दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
