PAN-Aadhaar Link Last Date: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। इसके बाद पैन निष्क्रिय हो जाएगा। इससे कई काम अटक सकते हैं। इस डेडलाइन के बाद पैन-आधार लिंक कराने पर पेनाल्टी देनी पड़ेगी।
PAN-Aadhaar Not Linked Penalty: अगर आपने अब तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। मतलब आपके पास सिर्फ 1 हफ्ते का समय बचा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट साफ कर चुका है कि 1 जनवरी 2026 से बिना लिंक वाला पैन पूरी तरह से निष्क्रिय (Inoperative)हो जाएगा। यानी न तो आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे और न ही बैंकिंग, निवेश या KYC से जुड़े कई जरूरी काम कर सकेंगे।
पैन-आधार लिंकिंग क्यों है जरूरी?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की 3 अप्रैल 2025 की नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन लोगों का पैन, आधार के आधार पर 1 अक्टूबर 2024 से पहले जारी हुआ था, उनके लिए 31 दिसंबर 2025 तक लिंक कराना अनिवार्य है। अन्य मामलों में पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मई 2024 थी। तय समय तक लिंक न कराने पर पैन निष्क्रिय हो जाता है।
31 दिसंबर के बाद क्या PAN पूरी तरह बंद हो जाएगा?
अगर आपने 31 दिसंबर 2025 तक पैन-आधार लिंक नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN निष्क्रिय हो जाएगा। बाद में लिंक कराने पर भी ₹1,000 की पेनाल्टी देना पड़ेगा।
पैन निष्क्रिय होने से क्या-क्या नुकसान होंगे?
- ITR फाइल करने में दिक्कत, रिटर्न रिजेक्ट हो सकता है।
- TDS या TCS ज्यादा कटेगा, और उसका क्रेडिट Form 26AS में नहीं दिखेगा।
- TDS/TCS सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।
- नया बैंक अकाउंट नहीं खुल पाएगा।
- डेबिट, क्रेडिट कार्ड नहीं बनवा पाएंगे।
- बैंक में ₹50,000 से ज्यादा कैश जमा नहीं कर पाएंगे।
- ₹10,000 से ज्यादा का बैंक ट्रांजैक्शन प्रभावित होगा।
- KYC फेल हो सकती है।
- म्यूचुअल फंड्स, शेयर बाजार और ब्रोकर्स सर्विसेज रोक सकते हैं।
पैन-आधार ऑनलाइन लिंक कैसे करें?
- सबसे पहले Income Tax e-Filing Portal पर जाएं।
- होमपेज पर Quick Links सेक्शन में जाकर Link Aadhaar पर क्लिक करें।
- अपना पैन, आधार नंबर और आधार के अनुसार नाम दर्ज करें और वैलिडेट पर क्लिक करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें।
- वैरिफिकेशन के बाद पोर्टल पर जाकर Quick Links में Link Aadhaar पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर मैसेज आएगा, 'आपके पेमेंट डिटेल्स वैरिफाइड हो गए हैं।'
- अब कंटीन्यू पर क्लिक करें।
- आधार के अनुसार नाम और मोबाइल नंबर भरें, सभी बॉक्स टिक करें।
- लिंक आधार पर क्लिक करें, 6 डिजिट ओटीपी डालें और वैलिडेट करें।


