PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अगले हफ्ते किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सरकार ने रजिस्ट्रेशन और लाभार्थी सूची की जानकारी भी शेयर कर दी है। जानिए इससे जुड़े अपडेट्स...

PM Kisan 21st Kist: किसानों का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अब 19 नवंबर सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार ने आज यानी 14 नवंबर को अपने आधिकारिक X हैंडल पर इसकी जानकारी दी। इस किस्त की अपडेट्स के साथ ही सरकार ने पीएम किसान रजिस्ट्रेशन और बेनिफिशियरी लिस्ट से जुड़ी अहम जानकारी भी शेयर की है।

पीएम किसान 21वीं किस्त का बड़ा अपडेट

सरकार ने X पर लिखा है कि 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। हर किसान को इस किस्त में 2-2 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खाते में मिलेंगे। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि अगर कोई किसान अभी तक रजिस्टर नहीं हुआ है, तो तुरंत रजिस्ट्रेशन कर लें। यह आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है।

Scroll to load tweet…

पीएम किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘किसान कॉर्नर’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • ‘रजिस्ट्रेशन’ लिंक चुनें।
  • जरूरी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • अब आप भी 19 नवंबर की किस्त पाने के लिए तैयार हैं।

पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

  • पीएम किसान की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • ‘किसान कॉर्नर’ पर क्लिक करें।
  • वहां ‘बेनिफिशियरी लिस्ट’ लिंक चुनें।
  • राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गाँव जैसी जानकारी भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर ऑनलाइन बेनिफिशियरी लिस्ट दिखाई देगी।
  • आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- PM Kisan: 21वीं किस्त कब आएगी, कौन-कौन पाएगा ₹4,000?

इसे भी पढ़ें- PM Kisan: 21वीं किस्त से पहले कर लें बेसिक तैयारी, वरना फंस जाएगी पेमेंट!