MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • PM किसान और मानसून: बारिश में 5 जबरदस्त चीजें जो किसानों के लिए एकदम मुफ्त

PM किसान और मानसून: बारिश में 5 जबरदस्त चीजें जो किसानों के लिए एकदम मुफ्त

PM Kisan Monsoon Benefits : पीएम किसान की 20वीं किस्त का इंतजार हो रहा है। इस बीच देशभर में मानसून भी आ गया है। बारिश से अच्छी फसल, आमदनी की उम्मीद रहती है। कुछ सरकारी मदद भी मिलती है। जानिए इस मानसून में PM किसान के साथ क्या-क्या फ्री पा सकते हैं। 

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Jun 21 2025, 10:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
1. 2000 की अगली किस्त
Image Credit : Gemini

1. 2000 की अगली किस्त

PM किसान सम्मान निधि योजना में हर पात्र किसान को 2,000 रुपए की किस्त मिलती है। अब तक 19वीं किस्त जारी हो चुकी है। 20वीं किस्त का इंतजार चल रहा है। अगर आपने eKYC और भूमि सत्यापन पूरा कर लिया है, तो इस मानसून सीजन में आपकी किस्त सीधे खाते में आ सकती है। यह किस्त जून के आखिरी में आ सकता है।

26
2. फ्री खाद बीज (राज्य सरकार स्कीम के तहत)
Image Credit : Gemini

2. फ्री खाद बीज (राज्य सरकार स्कीम के तहत)

कई राज्य मानसून के साथ किसानों को हाई क्वालिटी के बीज और खाद सब्सिडी या फ्री में देते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं, जहां फ्री बीज वितरण की योजनाएं चल रही हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है या किसान पोर्टल पर आधार से लॉगिन।

Related Articles

Related image1
PM Kisan : ये 5 काम भूल गए? तो भूल जाइए ₹2000 की 20वीं किस्त
Related image2
PM किसान से जुड़ी वो 10 गलतफहमियां जिनसे लाखों किसान हर साल गंवा देते हैं ₹6,000
36
3. फ्री फसल बीमा क्लेम (PMFBY के तहत)
Image Credit : Gemini

3. फ्री फसल बीमा क्लेम (PMFBY के तहत)

अगर मानसून में आपकी फसल को बारिश, ओलावृष्टि या जलभराव से नुकसान होता है, तो आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत क्लेम कर सकते हैं। अगर आपने CSC या बैंक से पॉलिसी ली है, तो यह दावा पूरी तरह फ्री होता है। क्लेम की आखिरी तारीख करीब-करीब फसल के 15–30 दिन बाद होती है।

46
4. फ्री एग्रीकल्चर मशीनरी और सब्सिडी
Image Credit : Gemini

4. फ्री एग्रीकल्चर मशीनरी और सब्सिडी

मानसून से पहले या दौरान अगर आप ट्रैक्टर, थ्रेसर या पंपसेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो सरकार की योजना के तहत आपको मशीनों पर 40 से 80% सब्सिडी मिल सकती है। कई राज्य इसे सीधे किसान पोर्टल से ऑनलाइन स्वीकार करते हैं। कई जगहों पर ब्याज मुक्त लोन स्कीम भी चालू होती है।

56
5. फ्री घर या टॉयलेट निर्माण योजना (PMAY-G & SBM)
Image Credit : Gemini

5. फ्री घर या टॉयलेट निर्माण योजना (PMAY-G & SBM)

अगर आप PM किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आप कई अन्य स्कीम के लिए खुद ही पात्र बन जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत टॉयलेट निर्माण। कई राज्य पीएम किसान डेटा से सीधा पात्रता निकालते हैं, कोई अलग आवेदन नहीं।

66
किसान भाई मानसून में इन बातों का रखें ध्यान
Image Credit : Gemini

किसान भाई मानसून में इन बातों का रखें ध्यान

  • अपने PM किसान पोर्टल पर स्टेटस चेक करते रहें।
  • eKYC और जमीन वैरिफिकेशन तुरंत पूरा करें।
  • नजदीकी CSC या कृषि विभाग से मानसून स्कीम्स की जानकारी लें।
  • अपने बैंक खाते से आधार लिंकिंग कन्फर्म करें।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
यूटिलिटी न्यूज
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved