केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त 18 जून को किसानों के खाते में आएंगे। शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने सोमवार यानी 10 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। उ

बिजनेस डेस्क. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त 18 जून को किसानों के खाते में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सिंगल क्लिक की मदद से किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। आपको बता दें कि देश भर में 9.3 करोड़ किसानों के खाते में यह किस्त आएगी। किसान सम्मान निधि में किसानों 6 हजार रुपए 3 किस्तों में किसानों के खाते में DBT के माध्यम से आते है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने 10 को सबसे पहले किया था इस पर काम

नरेंद्र मोदी ने 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद शपथ ली। शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने सोमवार यानी 10 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में यह बिल्कुल सही है कि सरकार बनने पर किसानों के कल्याण से जुड़ी फाइल पर साइन हो। आने वाले समय में सरकार किसानों के लिए और काम करेगी।

Scroll to load tweet…

चुनाव से पहले आई थी 16वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त चुनाव की घोषणा होने से पहले 28 फरवरी को जारी हुई थी। इसमें 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इस योजना में किसानों को 6 हजार रुपए लगभग चार महीने के अंतराल में दो-दो हजार रुपए की किस्त दी जाती है।

खाते में पैसे आएंगे या नहीं ऐसे चेक करें

  • PM किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट देखने के लिए pmkisan.gov.in पर जाए।
  • इसके बाद मेन्यू बार में जाएं और फार्मर कार्नर पर जाएं।
  • फिर लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
  • फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव के ऑप्शन को चुनें।
  • इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें…

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले किसानों के लिए बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधी में इजाफा