प्रधानमंत्री मोदी ने 70 साल से ज़्यादा उम्र के सभी सीनियर सिटीज़न्स को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया है। अब उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस योजना से लगभग 6 करोड़ बुजुर्गों को फायदा होगा।

बिजनेस डेस्क : दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के बुजुर्गों को बड़ी सौगात दी है। अब 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के सभी सीनियर सिटीजन आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का लाभ ले सकेंगे। PM मोदी ने 29 अक्टूबर को इसकी शुरुआत कर दी है। इस योजना में हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होगा। इसमें सभी बुजुर्ग शामिल होंगे। बता दें कि इसका फायदा 70+ करीब 6 करोड़ बुजुर्गों को होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आयुष्मान योजना का फायदा कितने लोगों को मिल रहा है

देश में आयुष्मान योजना का फायदा अभी 35 करोड़ से ज्यादा लोग उठा रहे हैं। अब नई घोषणा के बाद यह संख्या बढ़कर करीब 40 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस योजना में चुने गए सरकारी या प्राइवेट किसी अस्पताल में जाकर 5 लाख तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत केंद्र सरकार ने साल 2017 में इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में नई-पुरानी सभी बीमारियां कवर होती है। किसी बीमारी में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च सभी इसमें कवर किए जाते हैं। सभी तरह के मेडिकल जांच, ऑपरेशन, दवाईयां इनमें शामिल हैं। भर्ती होने के 10 दिन पहले और बाद का खर्च योजना में कवर किया जाता है। इसमें मरीज को ले जाने-आने के ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च भी कवर किया जाता है।

आयुष्मान कार्ड की अन्य डिटेल्स

  • आयुष्मान भारत योजना से देशभर के 30,648 अस्पताल जुड़े हैं, जहां जाकर 5 लाख तक इलाज मुफ्त में करा सकते हैं।
  • अब तक इस योजना में 6 करोड़ से ज्यादा लोग मुफ्त में इलाज भी करा चुके हैं।
  • यूपी में सबसे ज्यादा लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, जिनकी संख्या 5.10 करोड़ है।
  • आयुष्मान कार्ड के मामले में मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है, जहां 4.03 करोड़ लोगों के पास यह कार्ड है।

आयुष्मान कार्ड किसका बनता है

  1. असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोग
  2. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का
  3. गरीबी रेखा से नीचे आने वाले
  4. आदिवासी, एससी, एसटी
  5. परिवार में कोई दिव्यांग है
  6. दिहाड़ी मजदूर

आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है

  • कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, UTI-ITSL केंद्र पर जाकर सबसे पहले अपनी एलिजिबिलिटी (पात्रता) जांच कराएं।
  • अगर आप पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई करें।
  • ग्राम रोजगार सहायक और वार्ड इंचार्ज की मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
  • आयुष्मान मित्र की मदद से भी आयुष्मान कार्ड बिल्कुल मुफ्त बनवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

अचानक हो जाए किसी अपने की मौत, तो SBI देता है 20 लाख रुपए, जाने कैसे?

होम लोन EMI कैलकुलेटर के साथ अपने सपनों का घर पाने का सफर करें आसान