MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • पीपीएफ में करें इनवेस्टमेंट, पैसा सुरक्षित और ब्याज भी बढ़िया, टैक्स में छूट का बेनिफिट भी

पीपीएफ में करें इनवेस्टमेंट, पैसा सुरक्षित और ब्याज भी बढ़िया, टैक्स में छूट का बेनिफिट भी

सरकार की गारंटी वाली इस स्कीम में इनवेस्ट करें और जिंदगी भर टेंशन फ्री रहें। पीपीएफ इनवेस्टमेंट ऐसी ही स्कीम है जिसमें बैंक इंटरेस्ट भी बढ़िया है। इसके साथ ही टैक्स में छूट मिलती है। ऐसे में ये स्कीम उपभोक्ता की सारी टेंशन दूर करने वाली है।

2 Min read
Author : Yatish Srivastava
Published : Feb 28 2024, 11:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
500 से 1.5 लाख रुपये तक हर साल कर सकते हैं इनवेस्ट
Image Credit : social media

500 से 1.5 लाख रुपये तक हर साल कर सकते हैं इनवेस्ट

पीपीएफ अकाउंट सरकार की सबसे भरोसेमंद स्कीम है। इसमें हर साल 500 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख से अधिक जमा धन पर ब्याज नहीं मिलता है। राशि एक साथ या किश्त में सुविधानुसार जमा कर सकते हैं।

27
पीपीएफ पर ब्याज भी अच्छा
Image Credit : social media

पीपीएफ पर ब्याज भी अच्छा

बैंक में पीपीएफ अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट भी अच्छा मिलता है। फिलहाल पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इनवेस्टमेंट पर कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। हर साल मार्च में इसका पेमेंट होता है। हर तीन महीने पर इंटरेस्ट रेट की समीक्षा होती है।

37
पीपीएफ में टैक्स छूट पर भी छूट
Image Credit : social media

पीपीएफ में टैक्स छूट पर भी छूट

पीपीएफ इनवेस्टमेंट में सरकार की ओर से 80 सी के तहत टैक्स में भी छूट मिलती है। पीपीएफ में डेढ़ लाख रुपये तक के इनवेस्टमेंट पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

47
15 साल क लिए पीपीएफ इनवेस्टमेंट
Image Credit : social media

15 साल क लिए पीपीएफ इनवेस्टमेंट

पीपीएफ में अधिकतम 15 साल तक के लिए इनवेस्टमेंट किया जाता है। यदि इसे बढ़ाना चाहते हैं तो 5-5 साल के लिए बढ़ाते रहिए। पीपीएफ एक्टेंड करने के लिए इसके मेच्योर होने से एक साल पहले अप्लाई करना होता है।

57
पीपीएफ से निकाल भी सकते हैं राशि
Image Credit : social media

पीपीएफ से निकाल भी सकते हैं राशि

आमतौर पर मेच्योरिटी पूरी होने यानी 15 साल पर ही ब्याज के साथ धनराशि मिलती है लेकिन बीच में यदि कोई आवश्यकता पड़ जाए तो भी उपभोक्ता 50 फीसदी राशि को निकाल सकता है, लेकिन ये तब हो सकता है जब खाता खोले 6 साल पूरे हो गए हों।

67
5 तारीख तक पीपीएफ में जमा करने से मिलेगा पूरा ब्याज
Image Credit : social media

5 तारीख तक पीपीएफ में जमा करने से मिलेगा पूरा ब्याज

पीपीएफ खाते में यदि आप पैसे डालते हैं तो महीने की 5 तारीख तक पैसे जमा कर दें। यदि इस तारीख के बाद पैसे डालेंगे तो ब्याज अगले माह से लगेगा।  

77
यहां खुलवा सकते हैं पीपीएफ अकाउंट
Image Credit : social media

यहां खुलवा सकते हैं पीपीएफ अकाउंट

पीपीएफ अकाउंट सरकारी बैंकों, निजी बैंकों, पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं। नाबालिग बच्चे के नाम पर भी पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं, लेकिन उसका अभिभावक होना जरूरी है। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

YS
Yatish Srivastava

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved