- Home
- Business
- Money News
- Sanchi Price Hike : सांची के दूध-दही से लेकर लस्सी-पेड़े तक सबकुछ हुआ महंगा, ये हैं नए दाम
Sanchi Price Hike : सांची के दूध-दही से लेकर लस्सी-पेड़े तक सबकुछ हुआ महंगा, ये हैं नए दाम
गर्मी की शुरुआत के साथ ही डेरी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए डेरी कंपनियां अपने-अपने उत्पादों के दाम में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। कई कंपनियों के बाद अब सांची मिल्क ने भी शनिवार को अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं।
15

Image Credit : sanchi
एमपीसीडीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांची के उत्पादों में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इससे पहले भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने सांची के दूध के दाम बढ़ाए थे। वहीं अब अन्य उत्पादों के नए दाम शनिवार 11 मार्च से लागू कर दिए गए हैं।
25
Image Credit : sanchi products
दाम बढ़ाए जाने के बाद सांची का 100 ग्राम का मीठे दीही का पैकेट अब 12 रु की जगह 15 रु का मिलेगा।
35
Image Credit : sanchi
250 ग्राम वाला सांची के पेड़े का पैकेट अब 105 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
45
Image Credit : sanchi
इसी प्रकार सांची का 200 ग्राम पनीर का पैकेट 90 रु में और आधा किलो 195 रु का हो गया है।
55
Image Credit : sanchi
इसके अलावा सादे दही का आधा लीटर का पैकेट 55 रु और 200 ग्राम वाली लस्सी 26 रु 30 में मिलेगी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News
Latest Videos