सुकन्या समृद्धि योजना में एक परिवार में दो लड़कियों से ज्यादा का अकाउंट एक समय में नहीं खोला जा सकता है। अगर कोई लड़की ट्विंस यानी जुड़वा है तो दो से ज्यादा खाते खोल सकते हैं।

बिजनेस डेस्क : गुरुवार को संसद के सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। इस दौरान उन्हेंने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का जिक्र करते हुए कहा कि ज्यादा ब्याज मिलने से इस योजना से काफी लाभ हो रहा है। अगर आप भी अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना खुलवाना चाहते हैं तो बता दें कि इस योजना पर अभी 8.20% का ब्याज मिल रहा है। इसमें निवेश कर बेटी के बड़े होने तक अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। जानिए इस स्कीम के बारें में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुकन्या समृद्धि स्कीम क्या है

बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवा सकते हैं। एक परिवार में दो लड़कियों से ज्यादा का अकाउंट एक समय में नहीं खोला जा सकता है। अगर कोई लड़की ट्विंस यानी जुड़वा है तो दो से ज्यादा खाते खोल सकते हैं। जब बेटी की उम्र 21 साल होगी तो उसकी शादी के बाद अकाउंट मैच्योर हो जाएगा। ब्याज समेत पूरा पैसा मिल जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे खुलता है

बेटी का जन्म होने के बाद इस योजना में अकाउंट खोला जा सकता है। इसके लिए बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। 250 रुपए में इस योजना में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा मैच्योर होने से पहले भी निकाला जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर कुछ नियम हैं। बेटी की उम्र 18 साल होने के बाद उसकी उच्च शिक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि स्कीम अकाउंट से 50% तक रकम निकाल सकते हैं। लड़की की शादी के समय भी पैसा निकाल सकते हैं।

क्या बीच में बंद कर सकते हैं अकाउंट

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने से 5 साल के बाद इसे बंद करवा सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ विशेष परिस्थितियों में ही हो सकता है। किसी खतरनाक बीमारी या अन्य कारणों से इस अकाउंट को बंद करने की इजाजत मिल सकती है। हालांकि, तब उस पर ब्याज सेविंग अकाउंट के हिसाब से मिलेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे

  • चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम 1.5 रुपए जमा कर सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट पा सकते हैं।
  • इस योजना में सालाना 1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है।
  • इस योजना में 8.20% का ब्याज मिलता है। अगर हर महीने 1 हजार रुपए 15 साल तक निवेश किए जाए तो कुल 3.48 लाख रुपए मिलेंगे, इससे बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

पहली बार भरने जा रहें ITR? इन 8 बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी मिस्टेक

सालाना इनकम 10 लाख..फिर भी नहीं लगेगा एक रुपया TAX, जानें कैसे