Tata New Deal: टाटा मोटर्स ने इटली की ट्रक निर्माता कंपनी इवेको को करीब 39,000 करोड़ में खरीदने का प्लान बनाया है, जो उसकी अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। इससे पहले कंपनी ने Jaguar Land Rover को खरीदा था। यह कदम ग्लोबल एक्सपेंशन का हिस्सा है।
KNOW
Tata Motors Iveco : टाटा मोटर्स जल्द ही इटली की ट्रक कंपनी इवेको को खरीद सकती है। इस डील की वैल्यू करीब 39,245 करोड़ रुपए (4.5 बिलियन डॉलर) होगी। अगर ये सौदा फाइनल हो जाता है, तो ये टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे बड़ी इंटरनेशनल डील होगी। आइए जानते हैं इस डील की डिटेल्स और टाटा ग्रुप की अब तक की 5 सबसे बड़ी डील्स कब और कितने में हुई?
टाटा मोटर्स Iveco को क्यों खरीदना चाहता है?
इवेको यूरोप की बड़ी ट्रक बनाने वाली कंपनी है। टाटा इससे अपना बिजनेस भारत से बाहर बढ़ाना चाहता है। अभी टाटा मोटर्स की ज्यादातर कमाई भारत और इवेको की कमाई यूरोप से होती है। इस डील से टाटा को यूरोप में मजबूत पकड़ मिल सकती है। टाटा, Iveco के मालिक अग्नेली फैमिली से 27% हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके बाद बाकी हिस्सेदारों के लिए टाटा ऑफर देगा। डिफेंस बिजनेस (सैन्य गाड़ियां) इस डील में शामिल नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की 5 सबसे सस्ती कारें, 2 की कीमत 6 लाख से भी है कम
Iveco डील क्यों है खास?
- टाटा का बिजनेस यूरोप में फैलेगा।
- ट्रक और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में टाटा को ग्लोबल मजबूती मिलेगी।
- JLR के बाद ये सबसे बड़ी डील मानी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Tata Motors की भारत में 5 सबसे महंगी कारें, 2 की कीमत 20 लाख के पार
टाटा मोटर्स शेयर पर असर
इस खबर के बाद टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share Price) बुधवार, 30 जुलाई को 3% गिर गए। दोपहर 2 बजे तक शेयर 3.29% गिरकर 669.60 पर ट्रेड कर रहे। वहीं, इवेको के शेयर 29 जुलाई को 4.84% की बढ़त के साथ बंद हुए।
टाटा ग्रुप की अब तक की 5 सबसे बड़ी डील्स
- टाटा स्टील ने साल 2007 में कोरस (Corus) को 1.04 लाख करोड़ रुपए (12 बिलियन डॉलर) में खरीदा था।
- टाटा मोटर्स ने साल 2008 में जगुआर (JLR) को 20,000 करोड़ रुपए (2.3 बिलियन डॉलर) में खरीदा था।
- टाटा टी ने साल 2000 में टेटली (Tetley) को 3,750 करोड़ रुपए (407–430 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
- टाटा स्टील और नेट स्टील (NatSteel) की डील 2004 में 2,540 करोड़ रुपए (292 मिलियन डॉलर) में हुई।
- टाटा कॉफी ने साल 2006 में 8 o’clock कॉफी को 1,910 करोड़ रुपए (220 मिलियन डॉलर) में खरीदा था।
