भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बीयर कौन सी है?
भारत में किंगफिशर सबसे ज्यादा बिकने वाली बीयर है, उसके बाद हेवर्ड्स और नॉक आउट का नंबर आता है। कल्याणी ब्लैक लेबल पश्चिम बंगाल में सबसे लोकप्रिय है, जबकि बडवाइज़र भी एक प्रसिद्ध ब्रांड है।

हमारे देश में सबसे कम अल्कोहल वाली बीयर पीने वालों की संख्या भी काफी है। इसमें बडवाइज़र (Budweiser) देश में सबसे ज़्यादा (2%) बिकने वाली बीयर में 5वें स्थान पर है। कई लोगों का मानना है कि यह एक अच्छा ब्रांड है।
यूनाइटेड ब्रुअरीज ग्रुप का एक और बीयर ब्रांड कल्याणी ब्लैक लेबल (Kalyani black Label) पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा बिकता है। यह पश्चिम बंगाल के साथ-साथ कुछ पूर्वी राज्यों में भी बिकता है। कल्याणी ब्लैक लेबल बीयर बिक्री में (2.7%) 4वें स्थान पर है।
सैबमिलर (SABMiller) कंपनी दुनिया की टॉप-5 ब्रूइंग कंपनियों में से एक है। इसके पास 150 से ज़्यादा बीयर की वैरायटी हैं। यह कंपनी देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाला, सबसे ज़्यादा किक देने वाला नॉक आउट (Knock Out) ब्रांड बीयर बनाती और बेचती है। बॉक्सिंग चैंपियन की तरह पोज़ देने वाला यह बीयर सबसे ज़्यादा बिकने वाले (8.7%) ब्रांड में तीसरे स्थान पर है।
सैबमिलर कंपनी का एक और ब्रांड देश में सबसे कम कीमत पर बिकने वाला और गरीबों का तेल कहे जाने वाला हेवर्ड्स (Heywards) है। हेवर्ड्स ब्रांड की बीयर सबसे ज़्यादा बिकने वाली बीयर में दूसरे स्थान (15%) पर है। देश के राज्यों में यह सबसे ज़्यादा बिकने वाला शराब ब्रांड है। इसे लोकल ब्रांड भी कहते हैं।
किंगफिशर (kingfisher) भारत के यूनाइटेड ब्रुअरीज ग्रुप बेंगलुरु का एक बीयर ब्रांड है। इस ब्रांड को पहली बार 1857 में पेश किया गया था। भारत में 9 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा का कर्ज लेकर देश छोड़कर जा चुके आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने 1978 में किंगफिशर ब्रांड को दोबारा शुरू किया था। यह किंगफिशर ब्रांड की बीयर देश में सबसे ज़्यादा (41%) बिकने वाली बीयर है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News