Visa Process : भारत ने चीनी टूरिस्ट्स को वीजा देना फिर से शुरू कर दिया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद जगी है। इस आर्टिकल में जानिए वीजा क्या है, कैसे मिलता है और किन देशों का वीजा पाना सबसे मुश्किल है? 

Visa Explained : भारत सरकार ने 24 जुलाई 2025 से चीनी पर्यटकों को वीजा जारी करना फिर से शुरू कर दिया है। 2020 में कोरोना और गलवान घाटी टकराव के बाद भारत ने ये सुविधा बंद कर दी थी। अब तीन बड़े चीनी शहरों बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझोउ में भारतीय वीजा सेंटर पर चीनी नागरिक आवेदन कर सकेंगे। इस कदम से दोनों देशों के रिश्तों में नरमी की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं वीजा क्या होता है, कैसे मिलता है और टॉप 10 देश कौन, जहां का वीजा पाना सबसे मुश्किल है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या सिर्फ पासपोर्ट से किसी दूसरे देश नहीं जा सकते हैं?

अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप दुनिया के कई देशों की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन हर जगह जाने के लिए सिर्फ पासपोर्ट काफी नहीं होता। इसके लिए वीजा की जरूरत होती है। यानी जिस देश में आप जाना चाहते हैं, वहां की सरकार आपको कुछ समय के लिए आने-जाने और रुकने की अनुमति (Visa) देती है। पासपोर्ट सिर्फ आपकी पहचान है, लेकिन वीजा वो अनुमति है जो किसी देश में एंट्री लेने के लिए जरूरी होती है।

वीजा क्या है?

वीजा एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट है, जो आपको किसी देश में एक तय समय और उद्देश्य के लिए जाने की अनुमति देता है। इसके बिना ज्यादातर देशों में आप नहीं जा सकते हैं। वीजा से ही बाकी देश ट्रैवल की अनुमति देते हैं।

वीजा कितने प्रकार के होते हैं?

टूरिस्ट वीजा- घूमने के लिए

बिजनेस वीजा- बिजनेस या मीटिंग के लिए

स्टूडेंट वीजा- पढ़ाई के लिए

वर्क वीजा- नौकरी के लिए

ट्रांजिट वीजा- किसी देश से गुजरने के लिए

ई-वीजा या वीजा ऑन अराइवल- ऑनलाइन या पहुंचते ही वीजा मिल जाना

वीजा अप्लाई करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने वैलिडिटी)

फोटो

ट्रैवल प्लान और बुकिंग डिटेल्स

बैंक स्टेटमेंट

वीजा फीस

कभी-कभी इंटरव्यू

वीजा कैसे मिलता है, क्या है पूरी प्रॉसेस?

  • जिस देश जाना है, उसे चुनें।
  • उस देश की ऑफिशियल वीजा वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट, फोटोग्राफ, ट्रैवल डिटेल्स, होटल-फ्लाइट बुकिंग, अपलोड करें।
  • फीस भरें।
  • इंटरव्यू या बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट लें (अगर जरूरी हो)
  • वीजा मिलते ही ईमेल या पासपोर्ट पर स्टैम्प के रूप में मिलेगा।

वीजा रिजेक्ट क्यों हो जाते हैं?

गलत या अधूरी डिटेल्स- फार्म में गलत नाम, DOB, पासपोर्ट नंबर या अधूरे डॉक्यूमेंट्स वीजा रिजेक्शन के सबसे कॉमन वजह बनते हैं।

खराब ट्रैवल हिस्ट्री- अगर आपकी यात्रा का पिछला रिकॉर्ड साफ नहीं है, जैसे किसी देश में तय समय से ज्यादा रुकना या वहां के नियमों का उल्लंघन करना, तो अगली बार वीजा मिलने में दिक्कत आ सकती है।

कमजोर फाइनेंशियल बैकअप- बैंक स्टेटमेंट या फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट यह साबित नहीं कर पाते कि आप ट्रैव और वहां रहने-खाने का खर्च उठा सकते हैं।

इंटरव्यू में गड़बड़ी- इंटरव्यू के दौरान घबराना, झूठ बोलना या गोलमोल जवाब देना वीजा रिजेक्शन का कारण बन सकता है।

ट्रैवल का मकसद साफ न होना- कई बार लोग बताते नहीं कि वो किस मकसद से सफर कर रहे हैं, जिससे अधिकारियों को संदेह हो जाता है।

वीजा एप्लाई करने के लिए क्या करें?

  • पहले से ट्रैवल डेट प्लान करें।
  • बैंक स्टेटमेंट क्लियर और बैलेंस ठीक हो।
  • फेक डॉक्यूमेंट बिल्कुल न दें।
  • इंटरव्यू के लिए कॉन्फिडेंस रखें।
  • ट्रैवल इन्श्योरेंस साथ रखें।

भारतीय कितने देशों में बिना वीजा जा सकते हैं?

भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स बिना वीज़ा के 59 देशों की ट्रैवल कर सकते हैं। यह जानकारी हाल ही में जारी 'हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025' में दी गई, जिसमें भारत को 77वीं रैंक मिली है। जिन देशों में इंडियन वीजा-फ्री एंट्री पा सकते हैं, उनमें भूटान, नेपाल, मालदीव, कंबोडिया, इंडोनेशिया, सेशेल्स, केन्या, तंजानिया, फिलीपींस, श्रीलंका, थाईलैंड, जॉर्डन, ईरान, अंगोला, बुरुंडी, सोमालिया, म्यांमार, लाओस, फिजी, जमैका, हैती, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, बारबाडोस और पलाऊ जैसे देश शामिल हैं।

किन देशों का वीजा पाना सबसे मुश्किल है?

रूस (Russia)

क्यूबा (Cuba)

ईरान (Iran)

तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan)

चाड (Chad)

भूटान (Bhutan)

सऊदी अरब (Saudi Arabia)

वेस्टर्न सहारा (Western Sahara)

सोमालिया (Somalia)

उत्तर कोरिया (North Korea)

सोर्स- visaguide.world

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है। वीजा नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं। किसी भी देश के वीजा के लिए अप्लाई करने से पहले आधिकारिक दूतावास या वीजा पोर्टल से कंफर्म करना जरूरी है।