अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट में अडानी ग्रुप और सेबी चीफ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद ग्रुप के 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है।

बिजनेस डेस्क. अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट के आने बाद अडानी ग्रुप के 8 शेयरों में गिरावट आई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप और सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच को निशाना बनाया गया हैं। हालांकि, इन आरोपों का असर शेयर बाजार पर कुछ खास नहीं हुआ। लेकिन गौतम अडानी की संपत्ति पर खास असर हुआ हैं। 12 अगस्त को उनकी नेटवर्थ में से 1.41 अरब डॉलर की कमी आई है। ऐसे में उनकी नेटवर्थ 104 अरब डॉलर रह गया। वहीं, स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की दौलत में 1.77 अरब डॉलर की सेंध लगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिंडनबर्ग ने लगाए ये आरोप

आपको बता दें कि हिंडनबर्ग ने 10 अगस्त को अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया कि सेबी चीफ माधबी पुरी और उनके पति धवल बुच की अडानी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी थी और अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर के भाव बढ़ाने के लिए फंड का इस्तेमाल किया था।

अडानी ग्रुप के 10 में 8 शेयरों में गिरावट

अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों का असर 12 अगस्त को देखने को मिला। इसमें अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 17%, अडानी टोटल गैस के शेयर में 13.39% और NDTV के शेयरों में 11% की शुरुआत में गिरावट आई थी। वहीं, शाम होते होते ये नुकसान में कमी आई है।

  • अडानी पावर 1.21% की गिरावट आई है।
  • अडानी टोटल गैस 3.95% की गिरावट
  • अडानी इंटरप्राइजेज में 1.21% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • अडानी विल्मर के स्टॉक्स 4.10% की गिरावट आई।
  • अडानी पोर्ट्स में 2.33% गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.15% की गिरावट आई।
  • ACC और NDTV के शेयरों में भी गिरावट आई है।
  • अडानी ग्रीन एनर्जी में 0.23% की गिरावट आई है।
  • अंबुजा सीमेंट के शेयरों में 0.66% की गिरावट आई है।

हिंडनबर्ग ने की शॉर्ट सेलिंग से तगड़ी कमाई

बीते साल पहली बार अडानी के खिलाफ हिंडनबर्ग ने शॉर्ट सेलिंग का दाव खेला था। इस दौरान अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयर फर्श पर आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी के शेयरों से शॉर्ट सेलिंग कर 40 लाख डॉलर यानी 33.58 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। 

यह भी पढ़ें…

Hindenburg : जानें क्या होती है शॉर्ट सेलिंग, जिससे जमकर कमाई करता है हिंडनबर्ग

SEBI बनने की कहानी : जानें क्यों पड़ी सेबी की जरूरत, क्या-क्या करती है काम