MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • World Milk Day 2023: क्या आप जानते हैं भारत की 10 सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय के बारे में

World Milk Day 2023: क्या आप जानते हैं भारत की 10 सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय के बारे में

World Milk Day 2023: हर साल 1 जून को पूरी दुनिया में वर्ल्ड मिल्क (World Milk Day) डे मनाया जाता है। वर्ल्ड मिल्क डे का मकसद दूध के प्रति लोगों को जागरुक करना है। क्या आप जानते हैं, भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली 10 गाय कौन सी हैं?

4 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Jun 01 2023, 01:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : google

1- गिर गाय :

दूध उत्पादन - 50 से 80 लीटर डेली

गिर गाय की गिनती भारत की सबसे दुधारू गाय में होती है। इसका नाम गुजरात के गिर जंगलों के नाम पर पड़ा है। ये गाय औसतन 15 से 20 लीटर दूध देती है। लेकिन अच्छी तरह देखभाल किए जाने पर ये 50 से 80 लीटर तक दूध देने में सक्षम है।

210
Image Credit : google

2- साहीवाल गाय

दूध उत्पादन - 15 से 25 लीटर डेली

भारत में गाय की सबसे ज्यादा दुधारु नस्लों में साहीवाल का नाम भी शामिल है। ये गाय उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में मिलती है। साहीवाल गाय एक दिन में में 15-25 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है।

310
Image Credit : google

3- राठी गाय :

दूध उत्पादन - 15 से 20 लीटर डेली

भारत में सबसे दुधारू गाय की नस्ल में राठी का नाम भी आता है। ये गाय राजस्थान के बीकानेर और श्रीगंगानगर के आसपास पाई जाती हैं। इन गाय की खासियत ये है कि ये हर मौसम में अपने को ढाल लेती हैं। राठी गाय दिन भर में 15 से 20 लीटर तक दूध देती हैं।

410
Image Credit : google

4- लाल सिंधी गाय

दूध उत्पादन - 12 से 20 लीटर डेली

लाल सिंधी गाय के नाम से ही जाहिर होता है कि ये सिंध इलाके में पाई जाती है। हालांकि, अब ये गाय सिंध के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में भी पाई जाती हैं। ये गाय दिन भर में 12 से 20 लीटर तक दूध देती है।

510
Image Credit : google

5- थारपारकर

दूध उत्पादन - 10 से 15 लीटर डेली

सबसे दुधारू देसी गाय की नस्लों में थारपारकर का नाम भी आता है। ये नस्ल ज्यादातर गुजरात और राजस्थान में मिलती है। गुजरात में कच्छ के अलावा थारपारकर गाय बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर इलाकों में भी पाई जाती है। इस नस्ल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये कम खुराक में भी अच्छा दूध उत्पादन करती है।

610
Image Credit : google

6- हरियाणवी गाय :

दूध उत्पादन - 8 से 10 लीटर डेली

इस नस्ल की गाय कद-काठी में काफी बड़ी होती हैं। हरियाणवी गाय मुख्य रूप से हरियाणा के सिरसा, करनाल, गुडगांव, रोहतक, हिसार, और जींद इलाकों में पाई जाती हैं।

710
Image Credit : google

7- कांकरेज गाय

दूध उत्पादन - 5 से 10 लीटर डेली

कांकरेज गाय की नस्ल गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में पाई जाती है। इस नस्ल की गायों की सींग बड़ी-बड़ी होती हैं। कई बार ये देखने में बैल जैसी दिखती हैं। इनकी कद-काठी बड़ी होती है। कांकरेज गाय एक दिन में में 5 से 10 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है।

810
Image Credit : google

8- नागौरी गाय

दूध उत्पादन - 5 से 7 लीटर डेली

भारत में दूध देने वाली गाय की नस्लों में नागौरी का नाम भी है। जैसा कि इसके नाम से ही पता लगता है कि ये गाय राजस्थान के नागौर जिले और इसके आसपास के इलाकों में पाई जाती है। हालांकि, अब ये गाय दूसरे राज्यों में भी मिल जाती हैं। ये गाय दिनभर में 5 से 7 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है।

910
Image Credit : google

9- हल्लीकर नस्ल

दूध उत्पादन - 4 से 6 लीटर डेली

हल्लीकर गाय की नस्ल महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में पाई जाती है। ये गाय दिनभर में औसतन 4 से 6 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है।

1010
Image Credit : google

10- दज्जल गाय 

दूध उत्पादन - 3 से 5 लीटर डेली

दज्जल भारत की 10 सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों में शामिल है। इस नस्ल की गाय ज्यादातर पंजाब और इसके आसपास के क्षेत्रों में पाई जाती हैं। ये गाय कम देखरेख में भी अच्छा दूध देती हैं। दज्जल नस्ल की गाय एक दिन में 3 से 5 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती हैं।

ये भी देखें : 

कौन है वो शख्स जिसकी डेयरी का दूध पीते हैं अंबानी-बच्चन से लेकर तेंडुलकर तक, जानें क्या है 1 लीटर दूध का दाम

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved