दुनिया का सबसे महंगा सूप Bird’s Nest Soup होता है जिसे स्विफ्टलेट नाम की चिड़िया अपने घोंसले में बनाती है। यह सूप साउथ-ईस्ट एशिया में काफी ज्यादा डिमांड में रहता है और इसकी एक छोटी सी कटोरी ही करीब 3 हजार रुपए में मिलती है।

Most Expensive Dish : दुनिया में खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। हर किसी को खाने में कुछ न कुछ पसंद होता है। कुछ फूड्स सस्ते तो कुछ की कीमतें काफी महंगी होती हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई डिश जानवर या कोई चिड़िया बनाती है? अगर नहीं तो बता दें कि एक ऐसी डिश है, जो इंसान नहीं बल्कि एक छोटी सी चिड़िया बनाती है। यह दुनिया की सबसे महंगी डिशेज में आती है। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए तक होती है। आइए जानते हैं इस डिश का नाम और इसके बनाने का तरीका...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन सा डिश चिड़िया बनाती है

यह एक सूप है, जिसे च‍िड़‍िया अपने घोंसले में बनाती है। इसका नाम Bird’s Nest Soup है। इसे एशियन बर्ड सलिवा सूप भी कहते हैं, जिसे स्विफ्टलेट नाम की एक छोटी सी चीड़िया अपने घोंसले में बनाती है। स्‍विफ्टलेट एक साल में सिर्फ 3 बार अपने मुंह से न‍िकलने वाले च‍िपच‍िपे सलाइवा से इस डिश को बनाती है। ये चिड़िया चीन, ताइवान, हांगकांग और सिंगापुर के कुछ इलाकों में मिलती है। इसका सूप साउथ-ईस्ट एशिया में काफी ज्यादा डिमांड में रहता है।

Bird’s Nest Soup की कीमत

यह सूप इतना डिमांड में रहता है कि इसकी छोटी सी कटोरी ही करीब 3 हजार रुपए में आती है। इस चिड़िया के घोंसले को 'लाल घोंसला' कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 10 हजार डॉलर प्रति किलो होती है, मतलब भारतीय रुपए में इसकी कीमत 8,39,797 रुपए यानी करीब 10 लाख तक हो सकती है। जबकि सफेद और काला घोंसला 5-6 हजार डॉलर यानी करीब 5 लाख रुपए प्रति किलो में आती है।

बर्ड्स नेस्ट सूप की डिमांड ज्यादा क्यों

  • चीनी लोगों का माना है कि इसमें जादुई गुण पाए जाते हैं, जिससे कैंसर तक का इलाज हो सकता है।
  • इस सूप से बच्चों की लंबाई तक बढ़ सकती है।
  • इस सूप को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
  • माना जाता है कि बर्ड्स नेस्ट सूप शरीर में नए सेल्स बनाता है।
  • बर्ड्स नेस्ट सूप पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और स्किन ग्लो करती है।
  • कुछ स्टडीज में इस सूप से थकान दूर होने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें

रसोई के स्मार्ट ट्रिक्स: बासी आटा और जंग से पाएं छुटकारा!

बाल्टी में उगाएं आलू, घर बैठे-बैठे करें सब्जी का बिजनेस!