भारत आज (15 अगस्त) अपना 76वां (76th Independence Day) स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स और पॉलिटिशियन के अलावा बिजनेसमैन ने भी आजादी का पर्व मनाया।मुकेश अंबानी ने पोते और पत्नी नीता के साथ तिरंगा लहराया। 

मुंबई। भारत आज (15 अगस्त) अपना 76वां (76th Independence Day)स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर न सिर्फ राजधानी दिल्ली बल्कि देशभर में लोग तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मना रहे हैं। आजादी के इस उत्सव को बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर पॉलिटिक्स और बिजनेसमैन भी पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी अपनी फैमिली के साथ आजादी का पर्व मनाया। मुकेश अंबानी अपने डेढ़ साल के पोते पृथ्वी और पत्नी नीता के साथ तिरंगा लहराते नजर आए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिलायंस के कर्मचारियों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस : 
अंबानी परिवार के स्वतंत्रता दिवस मनाने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और पोते पृथ्वी के साथ तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं। पोता पृथ्वी मुकेश अंबानी की गोद में है, जिसे नीता अपने हाथों से झंडा देती हैं। इसके बाद पृथ्वी भी तिरंगा लहराते हैं। कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह सेलिब्रेट किया और यह वीडियो उसी मौके का है। 

Scroll to load tweet…

रोशनी में नहाया अंबानी का एंटीलिया : 
बता दें कि इस साल आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर एक नागरिक को जोड़ने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान का आह्वान किया था। इस अभियान के तहत देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में लोगों ने तिरंगा लगाया है। मुकेश अंबानी ने भी अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में तिरंगा लगाया। इतना ही नहीं एंटीलिया को तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया। अंबानी परिवार के घर की इस सजावट को देखने लोग वहां सेल्फी लेते नजर आए। 

लाल किले से पीएम मोदी ने दिया नया नारा : 
दूसरी ओर, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से नौवीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई। 83 मिनट के अपने भाषण में मोदी ने देश के सामने 5 संकल्प रखे। भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भाषा और लोकतंत्र का जिक्र किया। इस दौरान वो नारी शक्ति के सम्मान और उनके गौरव की बात करते हुए भावुक भी हो गए। इसके अलावा PM ने लाल किले से नया नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान कहा था। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा और अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का वक्त आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान हो।

मोदी ने 2016 में दिया था सबसे लंबा भाषण : 
बता दें कि मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से लगातार 9वीं बार देश को संबोधित किया। 2014 से अब तक उन्होंने हर बार करीब 1 घंटे का भाषण दिया। हालांकि, सबसे लंबा भाषण 2016 में था, जब उन्होंने 96 मिनट (1 घंटा 36 मिनट) भाषण दिया था। वहीं उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में था, जो सिर्फ 56 मिनट का था। 

ये भी देखें : 

Independence Day 2022: बच्चों के पास जाकर प्रधानमंत्री ने लुटाया प्यार, देखें 10 खास तस्वीरें

'जब धरती से जुड़ेंगे, तभी तो आसमान में उड़ेंगे' पढ़ें पीएम मोदी के भाषण के 10 शानदार कोट्स