सरकार ने RBI के नाम पर चल रहे वॉट्सऐप स्कैम के खिलाफ चेतावनी दी है। धोखेबाज अकाउंट ब्लॉक करने की धमकी देकर फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाते हैं, जो आपकी बैंकिंग जानकारी चुरा सकती है। RBI कभी ऐसे मैसेज नहीं भेजता, इसलिए अनजान लिंक और APK से बचें।

नई दिल्लीः भारत में ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। खासकर वॉट्सऐप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके किए जाने वाले फिशिंग अटैक की वजह से कई लोगों को पैसों का नुकसान हो रहा है। अब केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नाम पर चल रहे एक नए स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकार की ऑफिशियल फैक्ट-चेक विंग, PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) के मुताबिक, धोखेबाज RBI के नाम पर फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इन मैसेज में आमतौर पर एक APK फाइल अटैच होती है। मैसेज में लिखा होता है कि आपके अकाउंट में कुछ असामान्य लेन-देन का पता चला है और सुरक्षा कारणों से आपका बैंक अकाउंट फ्रीज या ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इसके बाद, लोगों से मैसेज में दी गई APK फाइल को डाउनलोड करने और कुछ मामलों में अपनी बैंकिंग जानकारी देने के लिए कहा जाता है। लेकिन PIB ने साफ किया है कि RBI कभी भी वॉट्सऐप पर ऐसे मैसेज नहीं भेजता और न ही किसी से उनकी पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी मांगता है।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे फ्रॉड का सबसे बड़ा हथियार डर और जल्दबाजी का माहौल बनाना है। धोखेबाज 'तुरंत एक्शन नहीं लिया तो अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा' जैसी बातें कहकर लोगों पर जल्दी फैसला लेने का दबाव बनाते हैं। अगर कोई यूजर इस APK फाइल को इंस्टॉल कर लेता है, तो उसमें मौजूद मैलवेयर (एक तरह का वायरस) आपकी बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और OTP जैसी निजी जानकारी चुरा सकता है।

ऐसे घोटालों से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं। अनजान लोगों से मिली कोई भी APK फाइल कभी डाउनलोड न करें। वॉट्सऐप, SMS या ईमेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। अगर आपको बैंक अकाउंट से जुड़ा कोई भी अलर्ट मैसेज मिलता है, तो सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आप सीधे अपनी बैंक ब्रांच से संपर्क करके जानकारी कन्फर्म करें।

इसके अलावा, अपने मोबाइल फोन और ऐप्स के सॉफ्टवेयर को रेगुलर अपडेट करते रहें। अगर आपको ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो तुरंत भेजने वाले को ब्लॉक करें, मैसेज डिलीट कर दें और अपने परिवार और दोस्तों को भी इस बारे में सावधान करें।