MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Business
  • Ola Electric Share: 1 महीने में 70% उछला ओला इलेक्ट्रिक शेयर, क्या ₹100 पार जाएगा भाव?

Ola Electric Share: 1 महीने में 70% उछला ओला इलेक्ट्रिक शेयर, क्या ₹100 पार जाएगा भाव?

Ola Electric Mobility Share: ओला इलेक्ट्रिक शेयर में अप्रैल 2026 के दौरान 70% का जबरदस्त उछाल आया है।₹21 के रिकॉर्ड निचले स्तर से वापसी करने वाले इस स्टॉक ने उम्मीदें जगा दी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा क्या शेयर ₹100 के पार जाएगा?जानें एक्सपर्ट्स की राय

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 10 2026, 01:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : AI Generated

Ola Electric Mobility Share Price: आज शेयर का भाव

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज शुक्रवार को भी तेजी नजर आ रही है। दोपहर 12.30 बजे तक यह शेयर करीब 8% की तेजी के साथ 39.23 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कल इसमें 16% की जोरदार तेजी आई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : AI Generated

Ola Share: ₹21 के लो लेवल से शानदार वापसी

पिछले 6 महीनों से लगातार गिर रहा ओला इलेक्ट्रिक का शेयर अब रॉकेट बन चुका है। अक्टूबर से मार्च के बीच कंपनी की मार्केट वैल्यू 85% तक गिर गई थी और निवेशकों के ₹9,000 करोड़ डूब चुके थे। शेयर ₹21.21 के ऑल-टाइम लो (All-time low) पर पहुंच गया था। लेकिन अप्रैल में पासा पलट गया है और महीने के 7 में से 6 ट्रेडिंग सेशन में शेयर हरे निशान (Green) में बंद हुआ है। यह शेयर बाजार में ओला की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी मानी जा रही है।

Related Articles

Related image1
Top Gainers Today: ₹500 से सस्ते इन 5 शेयरों ने मचाया गदर, 1 घंटे में ही छाप दिया पैसा!
Related image2
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
36
Image Credit : Gemini

ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में 150% का उछाल

ओला के प्रति निवेशकों का नजरिया बदलने का सबसे बड़ा कारण मार्च 2026 के सेल्स आंकड़े हैं। फरवरी में जहां सिर्फ 3,973 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, वहीं मार्च में यह 150% बढ़कर 10,117 यूनिट्स तक पहुंच गया। मार्च के आखिरी हफ्ते में कंपनी को हर दिन 1,000 से ज्यादा ऑर्डर मिले। इससे यह साबित हो गया कि ओला की डिमांड खत्म नहीं हुई है, बल्कि ग्राहकों का भरोसा फिर से मजबूत हो रहा है।

46
Image Credit : Gemini

ओला इलेक्ट्रिक की सर्विस में सुधार

ओला को सबसे ज्यादा आलोचना अपनी खराब सर्विस के लिए झेलनी पड़ी थी। कंपनी ने अब इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाने की ठानी है। ओला का दावा है कि अब 80% गाड़ियों की सर्विस उसी दिन (Same Day Service) पूरी कर ली जाती है। कंपनी ने 'Service Trust Guarantee' और 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कदम उठाए हैं। साथ ही, सर्विस में देरी होने पर ग्राहकों को फ्री ओला कैब राइड्स भी दी जा रही हैं, जिससे लोगों का गुस्सा कम हुआ है।

56
Image Credit : Gemini

कीमतों में भारी कटौती और 'भारत सेल' की ताकत

कंपनी ने अपने 'Roadster 9.1' मॉडल की कीमत में सीधे ₹60,000 की कटौती कर इसे ₹1.29 लाख (Ex-showroom) पर ला दिया है। यह मुमकिन हुआ है ओला की अपनी Gigafactory और स्वदेशी 4680 Bharat Cell की वजह से। खुद की बैटरी सेल बनाने से कंपनी की लागत काफी कम हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत जैसे कीमत के प्रति संवेदनशील (Price Sensitive) बाजार में यह कदम ओला को फिर से नंबर 1 बना सकता है।

66
Image Credit : Gemini

ओला इलेक्ट्रिक शेयर क्या ₹100 तक पहुंचेगा?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर में आई यह तेजी एक 'V-Shaped' रिकवरी की ओर इशारा कर रही है। हालांकि, ₹100 का सफर थोड़ा चैलेंजिंग है, क्योंकि कंपनी को अभी भी मुनाफे (Profit) में आना बाकी है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर अगले दो महीनों तक ओला अपनी सेल्स की रफ्तार ऐसी ही बनाए रखती है, तो यह शेयर लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। फिलहाल ₹45 से ₹60 का स्तर इसके लिए एक अहम पड़ाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से है। शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश जोखिमों के अधीन है और कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है। यह आर्टिकल किसी भी तरह की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। कोई भी शेयर खरीदने या बेचने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लोन की EMI नहीं भरी तो क्या होगा? फोन लॉक से बैंक की धमकी तक जानिए RBI के 6 बड़े बदलाव
Recommended image2
CBG Price: CNG-PNG ग्राहकों के लिए राहत की खबर, CBG की नई कीमतों का नहीं पड़ेगा असर- मंत्रालय
Recommended image3
Gold Price: सोने की कीमतों ने माइनिंग कंपनियों की कर दी चांदी, मुनाफा रिकॉर्ड स्तर पर
Recommended image4
सुबह-सुबह महंगाई का बड़ा झटका! दिल्ली में CNG की कीमत ₹3.89 kg बढ़ी, जानें नई कीमत
Recommended image5
LPG Alert: 31 अगस्त से पहले निपटा लें यह काम, वरना ₹942 का गैस सिलेंडर पड़ेगा ₹2738 में!
Related Stories
Recommended image1
Top Gainers Today: ₹500 से सस्ते इन 5 शेयरों ने मचाया गदर, 1 घंटे में ही छाप दिया पैसा!
Recommended image2
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved