OPS Eligibility Check: ओल्ड पेंशन को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए कौन से कर्मचारी NPS से OPS में जाएंगे? जानिए इसकी 3 शर्तें। 

Old Pension Scheme Eligibility: ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच लंबे समय से बहस चल रही है। 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच अब केंद्र सरकार ने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या आपको भी पुरानी पेंशन (OPS) का फायदा मिलेगा? तीन सवालं के जवाब देकर आप अपनी पात्रता सिर्फ 30 सेंकंड में समझ सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

OPS को लेकर सरकार ने क्या बदला?

केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने साफ किया है कि कुछ मामलों में OPS की पात्रता तय करते समय नियुक्ति (Appointment) की तारीख नहीं, बल्कि आवेदन (Application) की तारीख को महत्व दिया जाएगा। यह राहत सिर्फ अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) से जुड़े विशेष मामलों के लिए है।

ओल्ड पेंशन पर अपनी पात्रता चेक करें

  1. क्या आपकी नौकरी अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) के आधार पर लगी है? यानी परिवार के किसी सदस्य की सर्विस के दौरान मृत्यु होने या मेडिकल ग्राउंड पर रिटायर होने के बाद आपको यह नौकरी मिली हो।
  2. क्या आपके परिवार ने इस अनुकंपा नौकरी के लिए अपना आवेदन (Application) 31 दिसंबर 2003 या उससे पहले जमा कर दिया था?
  3. क्या सरकारी दफ्तरों की लेटलतीफी या कागजी कार्रवाई में देरी के कारण आपको ज्वाइनिंग लेटर 1 जनवरी 2004 या उसके बाद मिला?

कैसे पता चलेगा OPS मिलेगा या नहीं?

अगर इन तीनों सवालों का जवाब 'हां' है, तो सरकार के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक अब आपको एनपीएस (NPS) से हटाकर ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के दायरे में लाया जाएगा। अगर नहीं, तो आप इस दायरे में नहीं आएंगे।

किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?

सरकार के नए आदेश का फायदा मुख्य रूप से उन परिवारों को मिलेगा, जिनके सरकारी कर्मचारी सदस्य की सेवा के दौरान मौत हुई थी। जिन्होंने 31 दिसंबर 2003 से पहले अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। जिनकी नियुक्ति NPS लागू होने के बाद हुई। जो सालों से OPS और NPS के बीच फंसे हुए थे।

क्या सभी कर्मचारियों को मिल जाएगी पुरानी पेंशन?

नहीं। यही सबसे जरूरी बात है जिसे समझना चाहिए। सरकार का ताजा आदेश सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए OPS बहाली नहीं है। यह केवल उन विशेष मामलों तक सीमित है, जहां अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन NPS लागू होने से पहले किया गया था।