अक्टूबर महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम कुल 23 बार बढ़ाए गए हैं। एक महीने में  दिल्ली में पेट्रोल 7.35 और डीजल 7.85 रुपए महंगा हुआ है। साल 2021 में 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 108.99 और 97.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। 

बिजनेस डेस्क, Petrol- Diesel price today पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। आज शनिवार 30 अक्टूबर को दिल्ली में फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 108.99 रुपए और डीजल के दाम 97.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। देश में लगातार ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं बावजूद इसके केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर टैक्स नहीं घटा रहीं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 दिन में 23वीं बार बढ़े दाम
साल 2021 के अक्टूबर महीने के कुल 30 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 23 बार बढ़ाए गए हैं। इस महीने में ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7.35 और डीजल 7.85 रुपए महंगा हो गया है। साल 2021 की बात करें तो 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 108.99 और 97.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बीते 10 महीने में पेट्रोल 25.02 और डीजल 23.62 रुपए तक महंगा हो गया है।


देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर 121.25 112.15
अनूपपुर 120.52 107.06
परभणी 117.75 97.49
भोपाल 117.71 107.13
मुंबई 114.81 105.86
दिल्ली 108.99 97.72

देश के अधिकतर राज्यों में 100 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर को क्रॉस कर गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है। वहीं उत्तर प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली में पेट्रोल 110 रुपए के आसपास पहुंच गया है।

डीजल की कीमतें भी 100 रुपए हुईं पार
डीजल ने भी अधिकतर स्थानों पर शतक लगा दिया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और में कई जगहों पर डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार बिक रहा है। डीजल महंगा होने से आम उपभोग की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। त्योहार पर देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए देख सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट हर दिन ईधन तेल के रेट अपडेट करती है। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, अपने शहर का कोड देखने के लिए आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। 

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
 अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
ये भी पढ़ें-
DIWALI 2021: चीन का निकलेगा दीवाला, ग्राहक नहीं खरीद रहे चायना प्रोडक्ट ! 50,000 करोड़ रुपये का लगेगा झटका
शेयर मार्केट में हाहाकार के बाद सरकार ने IRCTC को दी राहत, रेलवे को नहीं देनी होगी कन्वीनिएंस फीस
Stock Market : गिरकर संभला सेंसेक्स, निवेशकों को दो दिन में करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान