- Home
- Business
- PM Kisan: ₹2000 के चक्कर में कहीं आयकर विभाग का नोटिस न आ जाए! ये 5 लोग तुरंत छोड़ दें मोह
PM Kisan: ₹2000 के चक्कर में कहीं आयकर विभाग का नोटिस न आ जाए! ये 5 लोग तुरंत छोड़ दें मोह
PM Kisan Alert: पीएम किसान की 23वीं किस्त का समय करीब आ रहा है। सरकार उन लोगों पर सख्त एक्शन ले रही है जो 'किसान' न होते हुए भी योजना का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहें, तो तुरंत बंद कर दें, वरना आयकर विभाग का नोटिस आपके घर आ सकता है।

टैक्स भरने वाले 'किसान'
अगर आप खेती करते हैं लेकिन साथ ही आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स (Income Tax Payers) भरता है, तो आप इस योजना के हकदार नहीं हैं। सरकार के पास अब डिजिटल डेटा है, जिससे टैक्स भरने वालों की पहचान करना बहुत आसान हो गया है। ऐसे लोग अगर किस्त लेते पकड़े गए, तो उन्हें अब तक का सारा पैसा ब्याज समेत वापस करना होगा।
पति-पत्नी दोनों ले रहे हैं लाभ
यह एक बहुत ही आम गलती है। नियम के मुताबिक, एक खेती करने वाले परिवार (पति, पत्नी और बच्चे) में से सिर्फ एक ही व्यक्ति को ₹2000 की किस्त मिल सकती है। अगर पति और पत्नी दोनों के खाते में पैसे आ रहे हैं, तो इसे तुरंत बंद करवाएं। सरकार ऐसे 'सस्पेक्टेड' मामलों की फिजिकल वेरिफिकेशन (जमीन पर जाकर जांच) करवा रही है।
सरकारी पद या पेंशनर्स
अगर आप रिटायर्ड कर्मचारी हैं और आपकी मासिक पेंशन ₹10,000 से ज्यादा है, तो आप इस लिस्ट से बाहर हैं। इसके अलावा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
जमीन की नई खरीदारी
नियमों के अनुसार, जिन लोगों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन अपने नाम करवाई है (विरासत को छोड़कर), उन्हें इस योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है। सरकार ने ऐसे नए मामलों पर अस्थाई रोक लगा रखी है जब तक कि उनकी पूरी जांच न हो जाए।
अधूरी ई-केवाईसी वाले किसान
अगर आप पात्र किसान हैं, लेकिन आपने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है या बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया है, तो आपकी 23वीं किस्त अटक जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के अब एक भी रुपया ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।
PM Kisan: मुसीबत से कैसे बचें?
अगर आप गलती से इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आप PM-Kisan पोर्टल पर जाकर 'Voluntary Surrender' विकल्प चुन सकते हैं। इससे आप भविष्य में होने वाली कानूनी कार्रवाई और रिकवरी नोटिस से बच सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

