PM Kisan 24th Instalment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आज 2000 रुपए आ रहे हैं। लेकिन कई नाम लिस्ट से कट गए हैं। आपका पैसा आएगा या नहीं? जानिए कैसे चेक करें..

PM Kisan Status Check Online Process: आज, 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 24वीं किस्त आ रही है। पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा (भिलडी) से करीब 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इस बार भी कुछ गलतियों की वजह से कई किसानों के नाम लिस्ट से हट गए हैं या उनका पैसा अटक सकता है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और पैसा आने का इंतजार कर रहे हैं, तो एक मिनट में जान सकते हैं कि आपके 2 हजार रुपए आएंगे या नहीं? यहां जानिए पूरी प्रॉसेस...

PM Kisan: इन 3 गलतियों से कट सकता है लिस्ट से नाम

e-KYC पेंडिंग

अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो पैसा नहीं आएगा। इसकी वजह से हर बार कई किसानों का पैसा अटकता है। इसलिए जल्दी से ई-केवाईसी करवा लें, ताकि पैसा बाद में आ सके।

आधार और बैंक खाता लिंक नहीं

आपका बैंक अकाउंट आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए और उसमें 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) चालू होना चाहिए। अगर बैंक डिटेल गलत है, तो भी पैसा वापस लौट जाएगा।

जमीन का वेरिफिकेशन (Land Seeding)

सरकारी रिकॉर्ड में आपकी जमीन का वेरिफिकेशन होना बेहद जरूरी है। इसके बिना पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिलता है। इसलिए जल्दी से जल्दी अपनी जमीन का वेरिफिकेशन करवा लें।

पीएम किसान का पैसा आएगा या नहीं? 1 मिनट में ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में इंटरनेट खोलें और पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर थोड़ा नीचे जाने पर आपको 'Farmers Corner' दिखेगा।
  • वहां 'Know Your Status' (अपना स्टेटस जानें) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा (Captcha) कोड डालें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी पूरी डिटेल खुल जाएगी।

पीएम किसान स्टेटस में ये 1 चीज जरूर देखें

स्टेटस खुलने के बाद चेक करें कि क्या e-KYC, आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) और लैंड सीडिंग (Land Seeding) के आगे अंग्रेजी में 'YES' लिखा है? अगर तीनों के आगे YES है, तो टेंशन फ्री हो जाइए, आपके 2000 रुपए जरूर आएंगे। अगर किसी के आगे 'NO' लिखा है, तो तुरंत अपने नज़दीकी कृषि विभाग या जन सेवा केंद्र जाकर उसे ठीक कराएं।