PM-VBRY Scheme: आज किसके बैंक अकाउंट में 15-15 हजार रुपए आने वाले हैं? किस योजना के तहत मोदी सरकार ये पैसे दे रही है? ये पैसे कब तक आएंगे और आपको मिलेंगे या नहीं? इस योजना की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं कैसे चेक करें?
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana Benefits: अगर आपकी अभी-अभी नई नौकरी लगी है या आप कोई छोटा-मोटा बिजनेस चलाते हैं, तो आज का दिन आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। शुक्रवार, 19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लाखों युवाओं और छोटे व्यापारियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सरकार 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पूरे 2,400 करोड़ रुपए सीधे लोगों के बैंक खातों में भेजने वाली है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पैसा DBT यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए सीधे अकाउंट में आएगा, जिसमें कोई बिचौलिया नहीं होगा। इस बार की किस्त से करीब 15 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं ये योजना क्या है? आज शाम 5 बजे किसको कितने पैसे मिलने वाले हैं? और इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

PM-VBRY योजना क्या है?
- सरकार की इस स्कीम का मकसद उन युवाओं की मदद करना है जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं और साथ ही उन कंपनियों या दुकानदारों को बढ़ावा देना है जो नए लोगों को काम पर रख रहे हैं। इसके फायदे को दो हिस्सों में बांटा गया है।
- अगर आपको हाल ही में अपनी पहली नौकरी (Employees) मिली है, तो सरकार की तरफ से आपको ₹15,000 तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
- अगर आपकी कोई कंपनी या दुकान (Employers) है और आपने अपने यहां नए कर्मचारियों को काम पर रखा है, तो सरकार आपको हर नए कर्मचारी के हिसाब से हर महीने ₹3,000 तक देगी।
PM-VBRY: सिर्फ कर्मचारियों को ही नहीं, कंपनियों को भी फायदा
एक बड़ी बात ये है कि फैक्ट्रियों और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े काम-धंधों में रोजगार बढ़ाने के लिए अब इस स्कीम का फायदा पूरे 4 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी यह मदद लंबे समय तक जारी रहने वाली है।
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: क्या आपको मिल सकते हैं ₹15,000?
अगर आपने हाल के समय में पहली बार नौकरी शुरू की है, तो आप इस योजना के दायरे में आ सकते हैं। योजना के तहत योग्य नए कर्मचारियों को ₹15,000 तक का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए खुद से सिर्फ 3 सवाल पूछिए, क्या यह आपकी पहली औपचारिक नौकरी है? क्या आपका रोजगार रिकॉर्ड आधिकारिक सिस्टम में दर्ज है? क्या आपकी कंपनी योजना की शर्तों के तहत आती है? अगर तीनों का जवाब हां है तो आप इस योजना के हकदार बन सकते हैं।
आज शाम 5 बजे क्या होने वाला है?
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, आज नई दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर बताया है कि आज शाम 5 बजे वह इस कार्यक्रम में शामिल होकर ₹2,400 करोड़ की राशि बटन दबाकर ट्रांसफर करेंगे। यही नहीं, पीएम मोदी देश के कुछ नए कर्मचारियों और छोटे बिजनेस मालिकों से लाइव बातचीत भी करेंगे। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश भर के 200 अलग-अलग औद्योगिक इलाकों (क्लस्टर्स) से राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्री भी इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ने वाले हैं।
2 साल में 3.5 करोड़ नई नौकरियों का बड़ा टारगेट
यह योजना सिर्फ आज के लिए नहीं है, बल्कि सरकार ने इसके लिए 99,446 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट तैयार किया है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले 2 साल के अंदर देश में करीब 3.5 करोड़ नई नौकरियां पैदा की जाएं। अगर पिछले आंकड़ों पर नज़र डालें, तो अगस्त 2025 से लेकर अब तक इस योजना की मदद से करीब 63 लाख युवाओं को पहली बार फॉर्मल सेक्टर में नौकरी मिली है। राहत की बात यह है कि इन नए कर्मचारियों में लगभग 30% महिलाएं हैं और फायदा उठाने वाले 80% से ज्यादा बिजनेस बेहद छोटे हैं, जहां 25 से भी कम लोग काम करते हैं।
अपना नाम और स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप भी इस योजना के दायरे में आते हैं और अपनी पहली नौकरी या नए स्टाफ की डिटेल रजिस्टर करा चुके हैं, तो आज शाम को अपना बैंक अकाउंट और मोबाइल मैसेज जरूर चेक करें। योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें और बेनेफिशियरी (Beneficiary) लिस्ट में अपना नाम चेक करें। यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है ताकि डीबीटी (DBT) का पैसा अटकने न पाए।


