MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • शेयर बाजार की तबाही में भी 'कुबेर का खजाना' बने ये 3 Stocks! क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं?

शेयर बाजार की तबाही में भी 'कुबेर का खजाना' बने ये 3 Stocks! क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं?

Top Gainers in Market Crash: ईरान-इजराइल जंग ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है। आज दूसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी धराशाई हो गए। एक तरफ बैंकिंग, ऑटो, मेटल जैसे बड़े सेक्टर लाल हो चुके हैं, वहीं 3 शेयर इस तूफान में चट्टान की तरह खड़े हैं। देखें लिस्ट...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 12 2026, 10:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

Tech Mahindra Share: IT सेक्टर का चमकता सितारा

आज सुबह बाजार खुलते ही जब बड़े-बड़े दिग्गज शेयर औंधे मुंह गिरे हैं, तब टेक महिंद्रा ने सबको हैरान कर दिया है। IT सेक्टर के इस शेयर ने आज न सिर्फ मजबूती दिखाई, बल्कि करीब 0.34% की बढ़त भी दर्ज की। यह शेयर सुबह ₹1,334.40 पर खुला और देखते ही देखते ₹1,342.50 के हाई लेवल तक पहुंच गया। हालांकि बाजार के दबाव में इसने ₹1,327.00 का लो भी छुआ, लेकिन ₹1,338.90 के स्तर पर मजबूती से टिका हुआ है। आज इसमें 3,35,542 शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जिसकी कुल वैल्यू करीब ₹4,482 लाख रही।

25
Image Credit : Asianet News

Coal India Share: संकट के समय की 'ब्लैक डायमंड' पावर

जंग और मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर एनर्जी सप्लाई पर पड़ता है। ऐसे में कोल इंडिया में चमक बढ़ गई है। आज जहां निफ्टी 300 पॉइंट नीचे है, वहीं यह शेयर 0.19% की तेजी के साथ हरे निशान में है। कोल इंडिया आज ₹446.75 पर खुला और इसने ₹451.00 का शानदार हाई बनाया। इसका लो लेवल ₹445.00 रहा। अभी यह ₹447.60 पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर में जबरदस्त हलचल देखी गई। आज 15,97,999 शेयरों का लेन-देन हुआ, जिसकी वैल्यू ₹7,151 लाख से भी ज्यादा रही।

Related Articles

Related image1
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
Related image2
Market Crash Alert: ₹400 से सस्ते ये 5 स्टॉक्स कराएंगे 56% तक मोटी कमाई! मार्केट क्रैश में भी ब्रोकरेज बुलिश
35
Image Credit : AI generated

Reliance Industries Share: आज दिखा अमेरिका से डील का असर

जब बाजार 1,000 अंक गिरा, तब रिलायंस का शेयर तेजी से भागता दिखा। आज इस शेयर पर अमेरिका से डील का असर दिख रहा है। सुबह रिलायंस ने गजब का रेजिस्टेंस दिखाया है और 0.03% की मामूली लेकिन अहम बढ़त के साथ टिका हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर ₹1,390.00 पर खुला। दिन के दौरान इसने ₹1,397.00 की ऊंचाई छुई और गिरावट के दौरान ₹1,381.10 तक गया। अभी यह अपने कल के क्लोजिंग प्राइस से ऊपर ₹1,390.60 पर ट्रेड कर रहा है। आज रिलायंस में सबसे ज्यादा वॉल्यूम देखने को मिला। करीब 26,27,380 शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जिसकी वैल्यू ₹36,545 लाख रही।

45
Image Credit : Gemini

शेयर बाजार में आज कितनी गिरावट आई?

बाजार में मचे इस कोहराम में आज सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स करीब 1,000 अंक टूटकर 75,900 के करीब आ गया है, वहीं निफ्टी भी 23,600 के नीचे संघर्ष कर रहा है। इस बीच निवेशकों को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है।

55
Image Credit : Gemini

क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?

सेंसेक्स फिलहाल 75,900 के लेवल पर है और निफ्टी 23,600 के नीचे। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में आज भारी बिकवाली (Selling) है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट से तनाव कम होने की खबरें नहीं आतीं, तब तक बाजार में ऐसी ही उठापटक बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यहां दिए गए शेयर की डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो समय के साथ बदल सकते हैं। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Oil Tanker: होर्मुज जलडमरूमध्य का सीना चीर मुंबई पहुंचा तेल का जहाज, हवा में उड़ी ईरान की धमकी
Recommended image2
Luxury Market: मिडिल ईस्ट में जंग, लग्जरी मार्केट की निकली हवा-खाड़ी देश में रमज़ान की बिक्री पड़ी ठंडी
Recommended image3
Market Crash Alert: ₹400 से सस्ते ये 5 स्टॉक्स कराएंगे 56% तक मोटी कमाई! मार्केट क्रैश में भी ब्रोकरेज बुलिश
Recommended image4
LPG की किल्लत का असर ट्रेनों पर, क्या बंद हो जाएगा गरमा-गरम खाना? IRCTC का बड़ा अलर्ट
Recommended image5
Silver News: 'एक दिन भूखे रह लो, पर चांदी खरीदो', एक्सपर्ट ने दी सबसे बड़ी आर्थिक मंदी की चेतावनी
Related Stories
Recommended image1
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
Recommended image2
Market Crash Alert: ₹400 से सस्ते ये 5 स्टॉक्स कराएंगे 56% तक मोटी कमाई! मार्केट क्रैश में भी ब्रोकरेज बुलिश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved