- Home
- Business
- Suvendu Adhikari: बंगाल के नए CM के पास अपनी साइकिल तक नहीं! फिर भी ममता बनर्जी से इतने अमीर
Suvendu Adhikari: बंगाल के नए CM के पास अपनी साइकिल तक नहीं! फिर भी ममता बनर्जी से इतने अमीर
Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee Net Worth: सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ चुनाव में ममता बनर्जी को मात दी, बल्कि अब वे उनकी कुर्सी भी संभालने वाले हैं। जानिए दोनों नेताओं में कौन कितना अमीर है?

सुवेंदु अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है?
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे (Affidavit) के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी के पास अपनी कोई कार या सोना तक नहीं है, फिर भी वे कुल संपत्ति के मामले में ममता बनर्जी से काफी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है, वह काफी चौंकाने वाली है। बंगाल जैसे बड़े राज्य की कमान संभालने वाले नेता की कुल संपत्ति 85.87 लाख रुपए है।
सुवेंदु अधिकारी के पास कितना बैंक बैलेंस?
एफिडेविट के अनुसार, सुवेंदु के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है और न ही उन्होंने सोने का कोई निवेश दिखाया है। उनके पास कैश (Cash) सिर्फ 12,000 रुपए हैं, जबकि 14 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7.34 लाख रुपए जमा हैं।
सुवेंदु अधिकारी के पास कितने मकान हैं?
सुवेंदु अधिकारी की ज्यादातर बचत सरकारी स्कीमों जैसे NSC (5.45 लाख) और किसान विकास पत्र (2.60 लाख) में है। इसके अलावा उनके पास 6 LIC पॉलिसी भी हैं। उनके पास पुरबा मेदिनीपुर में करीब 61.30 लाख रुपये की जमीन और प्रॉपर्टी है।
ममता बनर्जी: देश की सबसे कम नेटवर्थ वाली मुख्यमंत्री रहीं
ममता बनर्जी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। साल 2021 की एक रिपोर्ट के अनुसार, वे देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे कम संपत्ति वाली CM थीं। ममता बनर्जी की कुल संपत्ति मात्र 15.4 लाख रुपए के करीब है। ममता के पास 75,700 रुपए नकद हैं और करीब 1.45 लाख रुपए का सोना (लगभग 10 ग्राम) है। ममता दीदी के पास न तो अपनी कोई कार है और न ही कोई जमीन या मकान उनके नाम पर दर्ज है।
नेटवर्थ में सुवेंदु अधिकारी, इनकम में ममता बनर्जी आगे
भले ही ममता की कुल संपत्ति कम हो, लेकिन उनकी सालाना इनकम सुवेंदु से ज्यादा है। साल 2024-25 में उनकी आय 23.21 लाख रुपए रही। हालांकि, सुवेंदु के पास ममता बनर्जी से करीब 5 गुना ज्यादा संपत्ति है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

