MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • TCS New Program: डिग्री से पहले ही मिलेगी AI की नौकरी! टीसीएस के नए प्रोग्राम से पढ़ाई के साथ तगड़ी कमाई

TCS New Program: डिग्री से पहले ही मिलेगी AI की नौकरी! टीसीएस के नए प्रोग्राम से पढ़ाई के साथ तगड़ी कमाई

TCS Program: आज कंपनियों को सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल भी चाहिए। इसी गैप को भरने TCS (Tata Consultancy Services) ने 'My First AI Job' प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए है जो AI वर्ल्ड में बड़ा नाम कमाना चाहते हैं। जानिए क्या है प्रोग्राम 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 15 2026, 03:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : AI Generated

टीसीएस का 'My First AI Job' प्रोग्राम क्या है?

TCS ने दिग्गज कंपनी Salesforce के साथ मिलकर एक अनोखा रास्ता बनाया है। यह सिर्फ कोई कोर्स नहीं है, बल्कि आपकी पहली नौकरी का 'ट्रायल रन' है। इसमें कॉलेज के आखिरी साल में आपको 3 महीने के लिए असल कामकाजी दुनिया में उतार दिया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक 'Paid Co-op' एक्सपीरियंस है। यानी आप काम सीखेंगे भी और उसके लिए आपको पैसे भी मिलेंगे। मतलब पढ़ाई के साथ आप कमाई भी कर सकते हैं।

25
Image Credit : Getty

TCS के इस प्रोग्राम में नया क्या है?

अक्सर कोर्सेस में सिर्फ थ्योरी पढ़ाई जाती है, लेकिन TCS के इस प्रोग्राम में स्टाइल बिल्कुल अलग है। इसमें स्टूडेंट्स क्लासरूम की फेक प्रॉब्लम्स यानी नकली समस्याओं पर नहीं, बल्कि TCS के असली क्लाइंट प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ी यानी एक्सपर्ट्स उन्हें सिखाएंगे कि काम कैसे होता है। ये एक्स्पर्ट्स ही ट्रेनिंग भी देंगे। स्टूडेंट्स को Salesforce की तरफ से ग्लोबल लेवल के सर्टिफिकेट्स मिलेंगे, जिसकी पूरी दुनिया में वैल्यू है। इसके अलावा आपको मॉक इंटरव्यू और बातचीत करने के तरीके (Communication Skills) की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Related Articles

Related image1
Dream Job Alert! घर बैठे मिली ₹1.8 करोड़ की विदेशी नौकरी, लड़के ने बताया सक्सेस का सीक्रेट
Related image2
TCS Q4 Results: टाटा की कंपनी ने रचा इतिहास! मुनाफा ₹13,718 करोड़ पार, क्या सोमवार को रॉकेट बनेगा शेयर?
35
Image Credit : X

डिग्री मिलते ही पक्की नौकरी!

इस प्रोग्राम का सबसे बड़ा 'प्लस पॉइंट' इसका जॉब ऑफर है। जो स्टूडेंट्स इस 3 महीने की ट्रेनिंग में अच्छा परफॉर्म करेंगे, TCS उन्हें डिग्री मिलते ही फुल-टाइम जॉब का सीधा रास्ता (Pathway) देगा। यानी आपको कॉलेज खत्म होने के बाद नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

45
Image Credit : Getty

TCS का क्या कहना है?

TCS के नॉर्थ अमेरिका (North America) प्रेसीडेंट अमित बजाज ने इस प्रोग्राम को लेकर बताया कि 'कंपनियां अब ऐसे लोग चाहती हैं जो पहले दिन से काम संभाल सकें। यह प्रोग्राम छात्रों को फ्रेशर से सीधा प्रोफेशनल बना देता है।'

55
Image Credit : Getty

TCS प्रोग्राम स्टूडेंट्स के लिए यह क्यों जरूरी है?

आज के दौर में सिर्फ डिग्री लेकर घर बैठना रिस्की है। TCS का यह कदम छात्रों को कॉन्फिडेंस देगा। जब वे असली प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, तो उनका डर खत्म हो जाएगा। AI ही आने वाले समय की सबसे बड़ी डिमांड है। ऐसे में यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए तैयार करेगा। इससे पढ़ाई के दौरान ही हाथ में जॉब ऑफर होगा, जिससे टेंशन कम होगी।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
करियर समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Credit Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स हो रहे हैं बेकार? ऐसे निकालें पाई-पाई
Recommended image2
Share Market Today: ₹1000 से सस्ते इन 8 शेयरों ने मचाया गदर! बाजार खुलते ही लगी लॉटरी, देखें लिस्ट
Recommended image3
Silver Rate Today: चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, ₹2,550 में मिल रहा मात्र 10 ग्राम, जानें अपने शहर का हाल
Recommended image4
Gold Price Today: चेन्नई में सोना ₹1.53 लाख पार, लेकिन इन 7 शहरों में सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स
Recommended image5
Stocks to Watch Today: LIC बोनस और TCS जांच, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Related Stories
Recommended image1
Dream Job Alert! घर बैठे मिली ₹1.8 करोड़ की विदेशी नौकरी, लड़के ने बताया सक्सेस का सीक्रेट
Recommended image2
TCS Q4 Results: टाटा की कंपनी ने रचा इतिहास! मुनाफा ₹13,718 करोड़ पार, क्या सोमवार को रॉकेट बनेगा शेयर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved