शेयर बाजार में तबाही के बीच ये 5 शेयर करवाएंगे छप्परफाड़ कमाई!
Best Shares to Buy in Dip: आज सोमवार की सुबह सेंसेक्स 2,400 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी फिसलकर 23,700 तक आ गया। दिग्गज ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने कुछ ऐसे स्टॉक्स चुने हैं, जो लॉन्ग टर्म में छप्पड़फाड़ कमाई करा सकते हैं। देखें लिस्ट..

Infosys Share Price Target
इंफोसिस इस समय ₹1,294 के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट ₹1,850 तय किया है। यानी अगर आपके पास यह शेयर है, तो लॉन्ग टर्म में करीब 41% तक का मुनाफा हो सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वाली रणनीति आने वाले समय में इसे बहुत आगे ले जाएगी।
HAL Share Price Target
सरकारी डिफेंस कंपनी HAL पर भी ब्रोकरेज बहुत भरोसा दिखा रही है। करीब ₹3,979 के मौजूदा भाव वाले इस शेयर के लिए ₹5,500 का टारगेट दिया है। इसमें 37% की बढ़त की संभावना है। कंपनी के पास ऑर्डर्स की कोई कमी नहीं है और तेजस विमानों की डिलीवरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
Bharti Airtel Share Price Target
अगर आप टेलीकॉम सेक्टर में भरोसा रखते हैं, तो लॉन्ग टर्म में एयरटेल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ₹1,854 पर ट्रेड कर रहे इस शेयर का टारगेट मोतीलाल ओसवाल ने ₹2,355 दिया है, जो करीब 26% का रिटर्न दे सकता है। कंपनी का डिजिटल बिजनेस और बढ़ती कमाई इसे एक सुरक्षित निवेश बनाते हैं।
Siemens Energy India Share Price Target
बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग को देखते हुए मोतीलाल ओसवाल ने सीमेंस एनर्जी पर 'Buy' की रेटिंग दी गई है। ₹2,844 के भाव से यह शेयर ₹3,600 तक जा सकता है। इसमें 23% से ज्यादा मुनाफे का मौका दिख रहा है, क्योंकि पावर ट्रांसफार्मर की डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा है।
Varun Beverages Share Price Target
कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली इस कंपनी का जलवा भारत के साथ-साथ अफ्रीका जैसे देशों में भी बढ़ रहा है। करीब ₹436 के मौजूदा भाव वाले इस स्टॉक का टारगेट मोतीलाल ओसवाल ने ₹550 रखा है। इसमें निवेशकों को करीब 23% तक की कमाई हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें बताए गए शेयर, टारगेट प्राइस या ब्रोकरेज की राय निवेश की सलाह नहीं मानी जानी चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

