Train Cancel Guide: स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन कैंसिल हो जाए तो क्या करें? जानिए e-Ticket रिफंड, काउंटर टिकट, रेलवे के नियम और ऑप्शनल सफर से जुड़ी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड...

Train Cancel Step by Step Guide: स्टेशन पहुंचते ही पता चले कि ट्रेन कैंसिल है, तो टेंशन होना लाजिमी है। बारिश ने इस समय पूरे वेस्टर्न रेलवे नेटवर्क में परेशानी खड़ी कर दी है। बीलीमोरा जंक्शन और घोलवड़-उमरगाम सेक्शन में पटरियों पर पानी भरने और गिट्टी बहने की वजह से वंदे भारत, शताब्दी, कर्णावती एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें अचानक रद्द कर दी गई हैं। राजस्थान से मुंबई जाने वाले हजारों यात्री इस वक्त प्लेटफॉर्म्स पर फंसे हुए हैं। अगर आप भी कभी ऐसी सिचुएशन में फंस जाएं, तो घबराएं नहीं। जानिए ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए...

सबसे पहले ट्रेन का स्टेटस चेक करें

कई बार स्टेशन पर अफवाहें भी फैल जाती हैं, इसलिए किसी की बात पर भरोसा करने के बजाय अपनी ट्रेन का स्टेटस खुद चेक करें। पता करें कि ट्रेन पूरी तरह कैंसिल है या सिर्फ आंशिक रूप से रद्द हुई है। इसके लिए...

  • NTES ऐप या वेबसाइट पर Live Status देखें।
  • IRCTC ऐप में अपनी बुकिंग खोलें।
  • रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करें।
  • स्टेशन के इंक्वायरी काउंटर (Inquiry Counter) पर जानकारी लें।

अगर ई-टिकट है तो क्या करना होगा?

  • अगर आपने IRCTC से ई-टिकट बुक किया है और ट्रेन रेलवे की तरफ से कैंसिल हुई है, तो ज्यादातर मामलों में टिकट अलग से कैंसिल करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • रेलवे तय नियमों के अनुसार, पूरा किराया आपके बैंक खाते में वापस भेज देता है। फिर भी अपने IRCTC अकाउंट में Refund Status जरूर चेक करते रहें।

काउंटर टिकट वालों को क्या करना चाहिए?

अगर टिकट रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से लिया था, तो आपको नजदीकी रिजर्वेशन काउंटर (Reservation Counter) पर जाकर टिकट कैंसिल कराना होगा। नियमों के मुताबिक, ट्रेन कैंसिल होने पर पूरा रिफंड मिल सकता है। इसलिए टिकट संभालकर रखें और ज्यादा देर न करें।

अगर सफर बहुत जरूरी है तो क्या करें?

  • अगर उसी दिन पहुंचना जरूरी है, तो सिर्फ ट्रेन का इंतजार करने के बजाय दूसरे ऑप्शन भी देखें।
  • उसी रूट की दूसरी ट्रेन में सीट उपलब्ध है या नहीं।
  • बस सर्विस मिल रही है या नहीं।
  • जरूरत हो तो नजदीकी शहर तक दूसरी ट्रेन लेकर आगे का सफर पूरा करें।
  • कैब शेयरिंग या कारपूल का ऑप्शन देखें, ताकि खर्च कम हो।
  • कई बार थोड़ा अलग रूट चुनकर भी समय पर मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

अगर ट्रेन आंशिक रूप से रद्द हुई है तो क्या करें?

हर कैंसिल ट्रेन पूरी तरह बंद नहीं होती। कई ट्रेनों को बीच रास्ते तक ही चलाया जाता है। ऐसे में देखें कि ट्रेन किस स्टेशन तक जा रही है। वहां से आगे बस, दूसरी ट्रेन या टैक्सी का ऑप्शन मिल सकता है। इससे पूरी सफर कैंसिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टेशन पर फंस जाएं तो ये काम जरूर करें

  • मोबाइल पूरी तरह चार्ज रखें।
  • परिवार को अपनी लोकेशन बता दें।
  • खाने-पीने का सामान साथ रखें।
  • किसी भी अपडेट के लिए बार-बार रेलवे अनाउंसमेंट सुनते रहें।
  • सोशल मीडिया की अफवाहों पर भरोसा न करें।

रेलवे हेल्पलाइन नंबर याद रखें

  • मुश्किल समय में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 सबसे ज्यादा काम आता है।
  • यहां से ट्रेन कैंसिल, लाइव स्टेटस, रिफंड और दूसरी जरूरी जानकारी मिल सकती है।

सफर से पहले ये 5 काम हमेशा करें

  • ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस (Live Running Status) देखें।
  • IRCTC या NTES पर अपडेट चेक करें।
  • 139 हेल्पलाइन पर जरूरत पड़ने पर कॉल करें।
  • स्टेशन के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
  • बारिश के मौसम में ऑप्शनल यात्रा प्लान भी तैयार रखें।