MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • क्रेडिट कार्ड का सिर्फ ₹500 बाकी? जानिए कैसे यह आपको भारी पड़ सकता है

क्रेडिट कार्ड का सिर्फ ₹500 बाकी? जानिए कैसे यह आपको भारी पड़ सकता है

Credit Card Late Fees Rule: क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना तो अच्छा लगता है, लेकिन अगर बिल समय पर न चुकाया जाए, तो नुकसान भी हो सकता है। बहुत लोग सोचते हैं कि सिर्फ 500 रुपए ही बकाया रह गया तो क्या हुआ? लेकिन हकीकत यही छोटी रकम आपको भारी पड़ सकता है।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 11 2026, 04:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

क्रेडिट कार्ड में छोटी सी देरी बड़ा झटका दे सकता है

जब आप अपने क्रेडिट कार्ड का मिनिमम ड्यू (Minimum Due) या टोटल ड्यू (Total Due) समय पर नहीं चुकाते, तो बैंक आपसे लेट पेमेंट फीस लेता है। ये फीस बकाया राशि के हिसाब से होती है। इसके ऊपर जीएसटी भी लागू होता है।

25
Image Credit : Getty

उदाहरण से समझिए

जैसे अगर आपका कुल बिल 20,000 रुपए का है और आपने 19,500 रुपए चुका दिया, जबकि 500 रुपए बाकी रख दिया। अब बैंक लेट फीस और जीएसटी लगाकर आपसे इतने ही अमाउंट का लगभग 118 रुपए वसूल लेगा।

Related Articles

Related image1
Credit Card: क्या मौत के बाद फैमिली से वसूला जाता है क्रेडिट कार्ड का बकाया? जानें नियम
Related image2
Credit Card Apply किया है? 5 मिनट में चेक करें स्टेटस, सिंपल है प्रॉसेस
35
Image Credit : getty

कितना ब्याज लगेगा?

क्रेडिट कार्ड पर ब्याज आमतौर पर 3-3.5% मंथली होता है। यह सालाना 40% से ज्यादा भी हो सकता है। अगर आपने 500 रुपए बकाया रखा और महीनेभर बाद चुकाया, तो ब्याज 18 रुपए के करीब होगा। लेट फीस (100), जीएसटी (18%) और ब्याज मिलाकर कुल 136 रुपए तक जा सकता है। अगर आप हर महीने थोड़ी राशि बकाया रखते हैं, तो कंपाउंडिंग के कारण यह और भी बढ़ सकता है।

45
Image Credit : Getty

क्रेडिट कार्ड को लेकर RBI का नियम क्या है?

अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल नहीं चुकाते हैं, तो इंट्रेस्ट फ्री पीरियड खत्म हो जाता है, लेकिन ब्याज सिर्फ बचे हुए बकाया पर लगेगा, पूरे बिल पर नहीं। लेट फीस भी केवल बकाया राशि पर लगेगी। रिफंड या रिवर्स ट्रांजैक्शन होने पर बकाया राशि से एडजस्ट किया जा सकता है। मतबल 500 रुपए बकाया है, तो ब्याज और फीस सिर्फ इसी अमाउंट पर लगेगा, न कि आपके कुल 20,000 रुपए पर।

55
Image Credit : Getty

क्रेडिट कार्ड के भारी-भरकम ब्याज से बचने का तरीका क्या है?

  • हमेशा पूरा बिल समय पर चुकाएं।
  • 100-500 रुपए बकाया भी न छोड़ें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
  • अगर आपके पास एक से ज्यादा कार्ड है, तो सभी के लिए पेमेंट रिमाइंडर सेट करना समझदारी वाला फैसला हो सकता है।
  • कोशिश करें ड्यू डेट (Due Date) से 2-3 दिन पहले पेमेंट करें, ताकि किसी तरह के टेक्निकल या बैंकिंग प्रॉब्लम्स से बचा जा सके।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Budget 2026 वाले दिन खुशखबरी! सोना-चांदी सस्ते, जानिए आपके शहर में ताजा रेट्स
Recommended image2
Bharat Bandh Bank Holiday: कल कौन-से बैंक खुलेंगे-कौन रहेंगे बंद, जानिए
Recommended image3
PM Kisan Payment: कहीं आप भी तो मिस नहीं कर देंगे 22वीं किस्त? जानें कैसे बचें
Recommended image4
देशभर के UPI सिस्टम में अचानक आ गई भयंकर गड़बड़ी, लेनदेन में कस्टमर्स का छूटा पसीना!
Recommended image5
Top Gainers Today: आज धमाल मचा रहे ये 10 स्टॉक्स, कहीं आपने मिस तो नहीं किया?
Related Stories
Recommended image1
Credit Card: क्या मौत के बाद फैमिली से वसूला जाता है क्रेडिट कार्ड का बकाया? जानें नियम
Recommended image2
Credit Card Apply किया है? 5 मिनट में चेक करें स्टेटस, सिंपल है प्रॉसेस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved