Viral Video 45 Lakh Annual Salary No Savings: बेंगलुरु के एक IT प्रोफेशनल के अनुसार ₹45 लाख सालाना सैलरी के बावजूद बचत नहीं हो रही। देखिए खर्चों पर छिड़ी बहस का वायरल वीडियो।

Bengaluru IT Professional Viral Video: बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट का करीब एक साल पुराना इंटरव्यू एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वजह है उनकी 45 लाख रुपए सालाना सैलरी के बावजूद महीने के अंत तक बचत न कर पाने की बात। इस वीडियो ने सिर्फ उनकी पर्सनल फाइनेंशियल स्थिति पर ही नहीं, बल्कि बढ़ते खर्च, लाइफस्टाइल और वित्तीय योजना को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है। इंटरव्यू में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट सूर्य ने बताया कि टैक्स कटने के बाद उनके हाथ में हर महीने करीब 2.45 लाख रुपए आते हैं। इसके बावजूद अक्सर महीने के आखिर तक उनके पास इनवेस्टमेंट या बचत के लिए ज्यादा रकम नहीं बचती। उनका कहना था कि शादी और बेटे के जन्म के बाद परिवार की जिम्मेदारियां तेजी से बढ़ीं, जिससे रेगुलर इनवेस्टमेंट बढ़ाना मुश्किल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया मंथली खर्च का पूरा हिसाब

सूर्य के मुताबिक, उनके खर्चों में सबसे बड़ा हिस्सा 63,000 रुपए की होम लोन ईएमआई का है। इसके अलावा बेटे की स्कूल फीस पर हर महीने करीब 11,000 रुपए खर्च होते हैं, जो अब बढ़कर 12,000 रुपए हो चुके हैं। घर के राशन और खाने पर लगभग 12,000 रुपए खर्च होते हैं, जबकि अन्य घरेलू और रोजमर्रा के खर्च करीब 20,000 रुपए तक पहुंच जाते हैं। नीचे देखें वायरल वीडियो-

Scroll to load tweet…

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने स्कूल एडमिशन फीस को लेकर सवाल उठाए। इस पर सूर्य ने स्पष्ट किया कि 3 लाख रुपए केवल एडमिशन फीस नहीं थी। उन्होंने बताया कि 80,000 रुपए नॉन-रिफंडेबल एडमिशन फीस थी, 1 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट था जिस पर 7% ब्याज मिलता है और जिसे आगे की फीस में एडजस्ट किया जा सकता है। बाकी रकम पहले साल की फीस थी। यानी एडमिशन के समय कुल करीब 2.85 लाख रुपए का भुगतान किया गया था।

मेड रखने पर भी दी सफाई

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हाउस हेल्पर रखने पर भी सवाल उठाए। इस पर सूर्य ने कहा कि उनके घर में मेड रखना कोई लग्जरी नहीं है। वह केवल सफाई और बर्तन जैसे कामों में मदद करती हैं और इसके लिए लगभग 3,300 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर की गई पर्सनल कमेंट पर भी आपत्ति जताई।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो दोबारा वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई। कुछ यूजर्स का मानना है कि इतनी अच्छी आय होने के बावजूद यदि बचत नहीं हो रही तो इसकी सबसे बड़ी वजह कमजोर फाइनेंशियल प्लानिंग और अनियोजित खर्च हैं। वहीं कई लोगों ने महंगे स्कूल, शॉपिंग और लाइफस्टाइल खर्चों को लेकर भी सवाल उठाए। यह मामला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि सिर्फ बड़ी सैलरी ही आर्थिक मजबूती की गारंटी नहीं होती। आय जितनी भी हो, यदि खर्चों की प्राथमिकता तय न हो और निवेश की स्पष्ट योजना न बने, तो अच्छी कमाई के बावजूद बचत करना चुनौती बन सकता है।