6 अप्रैल 1980 भाजपा की स्थापना हुई थी। इस पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी चुने गए थे। चुनाव आयोग किसी भी पार्टी को मान्यता देता है। 

करियर डेस्क. 6 अप्रैल को भाजपा (BJP) का स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) मनाया जाता है। आज से ठीक 42 साल पहले 6 अप्रैल 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। पार्टियों दो तरह की होती हैं क्षेत्रीय और राष्ट्रीय। क्षेत्रीय पार्टियां का दायरा सीमित होता है लेकिन क्या आप जानते हैं किसी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है उसके क्या नियम और कानून हैं। आइए जानते हैं कि कोई पार्टी किन शर्तों को पूरा करने के बाद राष्ट्रीय पार्टी बनती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद कैंडिडेट्स कम फीस में कर सकते हैं ये शॉर्ट टर्म कोर्स, मिल जाती है अच्छी सैलरी वाली जॉब

राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए क्या शर्तें होती हैं
हमारे देश में बहुत से सी राजनीतिक पार्टियां हैं। लेकिन राष्ट्रीय पार्टी कम हैं। क्षेत्रीय पार्टी एक विशेष राज्य तक सीमित रहती हैं। किसी भी राजनीतिक दल को मान्यता भारत के निर्वाचन आयोग के द्वारा दी जाती है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए इलेक्शन कमीशन की कुछ शर्तों को पूरा करना पड़ता है। 

  • राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा उसी राजनीतिक दल को मिलता है जो कम से कम देश के 4 राज्यों में क्षेत्रीय पार्टीका दर्जा हासिल कर चुकी हो।
  • किसी भी पार्टी को तभी राष्ट्रीय पार्टी माना जाता है हो जब देश के अलग-अलग राज्यों में मिलाकर कम से कम उस पार्टी ने लोकसभा की 2 फीसदी सीटें जीती हों यानी की अलग-अलग राज्यों से कम से कम उसके 11 सांसद हों। 
  • अगर किसी पार्टी के 11 सासंद नहीं हैं तो भी उसके पास राष्ट्रीय दल बनने का मौका होता है। इसके लिए शर्त ये है कि वो पार्टी क से कम 4 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज चुकी हो। इसके अलावा चार राज्यों में के विधानसभा चुनाव में कम से कम उसे 6 फीसदी वोट मिले हों।

इसे भी पढ़ें- 10वीं या 12वीं पहले किस क्लास का रिजल्ट जारी करेगा MP Board, कैंडिडेट्स कहां देख पाएंगे अपनी मार्क्सशीट

क्या इन तीनों शर्तों को पूरा करना जरूरी है
नहीं, ऐसा नहीं है इन तीनों शर्तों को पूरा करना जरूरी है। अगर कोई राजनीतिक दल इन तीन में से एक भी शर्त को पूरा करता है तो उसे चुनाव आयोग के द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया जा सकता है।