बिहार बोर्ड (BSEB) का इंटरमीडिएट परीक्षा (Intermediate Exam Result 2022) का परिणाम जारी हो चुका है। बुधवार को जारी हुए परिणाम (Bihar Board 12th Result 2022) में लड़कों ने बाजी मारी। संगम राज टॉप स्कोर रहे। उन्होंने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस साल करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें 80.15 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए।  

पटना। बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड (BSEB) के इंटरमीडिएट यानी Class 12th का रिजल्ट 16 मार्च, बुधवार को जारी हो गया। रिजल्ट बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर देखा जा सकता है। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं 1 से 14 फरवरी के बीच हुई थीं। इसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई। मूल्यांकन पूरा होने के करीब एक महीने बाद परिणाम घोषित किया गया। इसके साथ बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बन गया है, जिसने कॉपी जांचने की प्रक्रिया पूरी होने के दस दिनों बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले साल 3 लाख 61 हजार 597 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए, जबकि 5 लाख 42 हजार 993 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 1 लाख 41 हजार 352 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए थे। लगभग 81 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं, लगभग 76 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए थे। आइए जानते हैं पिछले शिक्षा सत्र में इंटरमीडिए में क्या रिजल्ट था। कितने छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। कौन टॉप स्कोरर रहे और सबसे अधिक अंक कितना आया। पिछले परीणाम की तुलना में इस बार रिजल्ट क्या रहा। 

इसे भी पढ़ें- BSEB Result 2022: जानिए कैसे होता है टॉपर का सिलेक्शन, कितने लाख रुपए का मिलता है ईनाम, जानें सभी डिटेल्स

- वर्ष 2020-21 के सत्र में लगभग साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। वहीं, 2021-22 शिक्षा सत्र में भी करीब 13 लाख 45 हजार 939 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 6 लाख 48 हजार 518 छात्राएं और 6 लाख 97 हजार 421 छात्र शामिल थे।

- वर्ष 2020-21 के सत्र में 78.04 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। वहीं 2021-22 शिक्षा सत्र में 80.15 प्रतिशत छात्र पास हुए। वर्ष 2020-21 के सत्र में सभी स्ट्रीम में टॉप 22 में 13 छात्राएं टॉप में थीं, जबकि 9 छात्र शामिल थे।

- वर्ष 2020-21 के सत्र में छात्राएं टॉप स्कोरर थीं। वहीं 2021-22 शिक्षा सत्र में छात्र टॉप स्कोरर रहे। 

- वर्ष 2020-21 के सत्र में सुगंधा कॉमर्स से टॉप स्कोरर थी। सोनाली विज्ञान विषय में, जबकि मधु आर्ट सेक्शन से टॉप स्कोरर थी। वहीं 2021-22 शिक्षा सत्र में अंकित कुमार, विनीत सिंह और पियूष कॉमर्स से टॉप स्कोरर रहे। सौरव कुमार विज्ञान विषय में, जबकि आर्ट स्ट्रीम में संगम राज टॉप स्कोरर रहे। 

इसे भी पढे़ं- BSEB Result 2022 LIVE: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 2022 में रिजल्ट 2021 से ज्यादा, 80 फीसदी पास

टॉप 3 में किसे कितने नंबर मिले
आर्ट सेक्शन से संगम राज सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले छात्र रहे। उन्होंने 500 में से 482 अंक हासिल किए। वहीं, कॉमर्स सेक्शन से अंकित गुप्ता दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 500 में 473 अंक हासिल किए। इसके अलावा विज्ञान विषय में सौरव कुमार तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 500 में से 472 अंक हासिल किए।