- Home
- Career
- Sarkari Naukri: 31000+ पदों पर निकली बंपर सरकारी भर्ती, ₹1.42 लाख तक सैलरी, जून तक करें आवेदन
Sarkari Naukri: 31000+ पदों पर निकली बंपर सरकारी भर्ती, ₹1.42 लाख तक सैलरी, जून तक करें आवेदन
Sarkari Naukri May to June 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मई 2026 के आखिरी सप्ताह से जून 2026 तक कई सरकारी भर्तियां में आवेदन के मौके हैं। SSC CGL, RRB ALP से लेकर UPSC, DRDO और EdCIL तक नौकरी के मौके मौजूद हैं। देखें डिटेल।

लेटेस्ट सरकारी वैकेंसी मई-जून 2026 तक आवेदन का मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मई 2026 का आखिरी सप्ताह और जून 2026 बेहद खास है। केंद्र और राज्य सरकारों की कई बड़ी भर्तियां जारी हो चुकी हैं, जिनमें 31,221 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि इनमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर मौजूद हैं। अगर आप लेटेस्ट सरकारी भर्ती 2026, सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन, जून 2026 सरकारी वैकेंसी या बंपर सरकारी भर्ती की तलाश कर रहे हैं, तो यहां देखें 5 लेटेस्ट सरकारी भर्तियों के बारे में।

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल 2026 भर्ती
SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, ऑडिटर, सीबीआई सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित कई ग्रुप बी और ग्रुप सी पद भरें।
- कुल वैकेंसी- 12,256 पद
- आवेदन शुरू- 21 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि- 23 जून 2026
- योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, कुछ पदों के लिए विशेष विषय जरूरी
- उम्र सीमा- 18 से 32 वर्ष, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट
- सैलरी- ₹25,500 से ₹1,42,400 मंथली (Level 4 से Level 7 Pay Matrix)
- चयन प्रक्रिया- Tier 1 CBT, Tier 2 CBT
- आवेदन कहां करें- SSC Official Website
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एएलपी/टेक्नीशियन भर्ती 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोका पायलट और टेक्नीशियन पदों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। रेलवे जॉब्स चाहने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है।
- वैकेंसी- असिस्टेंट लोका पायलट के 11,127 पद और टेक्नीशियन के 6,565 पद।
- असिस्टेंट लोका पायलट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट- 14 जून 2026
- टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन शुरू- 30 जून 2026
- आवदेन की लास्ट डेट- 29 जुलाई 2026
- योग्यता- 10वीं + ITI, डिप्लोमा (कुछ पदों के लिए)
- उम्र सीमा- 18 से 30 वर्ष
- सैलरी- ₹19,900 से ₹35,000+ मंथली, साथ में रेलवे भत्ते
- चयन प्रक्रिया- CBT 1, CBT 2, CBAT (ALP), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- आवेदन कहां करें- RRB Official Website
यूपीएससी ग्रुप ए और बी भर्ती 2026
संघ लोक सेवा आयोग ने वैज्ञानिक, इंजीनियर, लेक्चरर और टेक्निकल पदों पर भर्तियों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें डीजीसीए, आईएमडी, एएसआई और रक्षा मंत्रालय के पद शामिल हैं।
- कुल वैकेंसी- 194
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 मई, 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 जून, 2026
- योग्यता- बीई/बीटेक, एमएससी, मास्टर डिग्री, पीएचडी (कुछ पदों के लिए)
- उम्र सीमा- 30 से 50 वर्ष (पद अनुसार)
- सैलरी- ₹56,100 से ₹2,00,000+ मंथली
- चयन प्रक्रिया- शॉर्ट लिस्टिंग, रिक्रूटमेंट टेस्ट, इंटरव्यू
- आवेदन कहां करें- UPSC Official Website
डीआरडीओ पेड इंटर्नशिप भर्ती 2026
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) ने छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग और साइंस स्टूडेंट्स के लिए यह शानदार मौका है।
- कुल वैकेंसी- 200 पद
- आवेदन शुरू- 26 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि- 5 जून 2026
- योग्यता- बीई/बीटेक, एमएससी, फाइनल ईयर स्टूडेंट्स
- उम्र सीमा- संस्थान के नियम अनुसार
- स्टाइपेंड / सैलरी- ₹8,000 से ₹15,000 मंथली (संस्थान अनुसार)
- चयन प्रक्रिया- मेरिट बेस्ड शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू
- आवेदन कहां करें- DRDO Official Website
EdCIL भर्ती 2026
EdCIL इंडिया लिमिटेड ने क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट और अन्य पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। शिक्षा और हेल्थ सेक्टर में नौकरी चाहने वालों के लिए यह बेहतरीन अवसर है।
- कुल वैकेंसी- 879 पद
- आवेदन की अंतिम तिथि- 4 जून 2026
- योग्यता- ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन, संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा
- उम्र सीमा- पद अनुसार अलग-अलग
- सैलरी- ₹30,000 से ₹75,000+ मंथली
- चयन प्रक्रिया- मेरिट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- आवेदन कहां करें- EdCIL Official Website
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

