जीएटी-बी (GAT-B Application 2022) परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। कैंडिडेट्स 11 मार्च से 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। GAT-B 2022 परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में 1,127 सीटें उपलब्ध हैं। 

करियर डेस्क. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जीएटी-बी (GAT-B) एप्लीकेशन फॉर्म 2022 जारी कर दिया है। बायोटेक्नोलॉजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट dbt.nta.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जीएटी-बी (GAT-B Application 2022) परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। कैंडिडेट्स 11 मार्च से 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं एग्जाम से जुड़ी पूरी डिटेल्स। इस बार एग्जाम के पेपर दो खंड में होंगे और दोनों खंड में निगेटिव मार्किंग होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- AICTE CMAT 2022: सीमैट परीक्षा 2022 की तारीखों का ऐलान, 18 मार्च तक ही कर सकते हैं आवेदन

 कब होगी परीक्षा
GAT-B की परीक्षा 23 अप्रैल, 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी। जीएटी-बी (GAT-B 2022) 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। इस पेपर को दो खंड में बांटे गए हैं। एग्जाम पैटेर्न के अनुसार, पेपर के पहले खंड में 12वीं तक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ और जीव विज्ञान शामिल होंगे।

एग्जाम के दूसरे खंड में ग्रेजुएट स्तर के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें मूल जीव विज्ञान, जीवन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी के सब्जेक्ट शामिल होंगे। इस एग्जाम में कैंडिडेट्स को 120 सवाल के जवाब देने होंगे। बता दें कि इस एग्जाम में निगेटि मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आधे 0.5 अंक काटे जाएंगे। वहीं, खंड बी में प्रत्येक सही उत्तर पर तीन अंक प्राप्त होंगे। जबकि निगेटिव मार्किंग में प्रत्येक गलत जवाब देने पर 1 अंक काटे जाएंगे। कैंडिडेट्स को GAT-B प्रतिभागी संस्थानों 2022 में उनके GAT-B स्कोर और कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर सीटें दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें-CBSE Term 1 Result: खराब रिजल्ट आने पर भी ना लें टेंशन, आगे बढ़ने के लिए इन 7 चीजों पर करें फोकस

कुल कितनी सीटें 
GAT-B 2022 परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में 1,127 सीटें उपलब्ध हैं। NTA उन कैंडिडेट्स को सालाना ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT-B) आयोजित करता है।