CAT 2026 Registration: कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बेहद नजदीक है। जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं? रजिस्ट्रेशन फीस से लेकर एग्जाम डेट तक पूरी जानकारी।

CAT 2026 Registration Last Date: देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Common Admission Test यानी CAT 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक है। इस साल परीक्षा का आयोजन IIM Indore कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय जल्द फॉर्म पूरा कर लेना चाहिए। जानिए CAT 2026 के लिए आवेदन कहां-कैसे करें? इस बार फीस कितनी है समेत जरूरी डिटेल्स।

29 नवंबर को तीन शिफ्ट में होगा CAT 2026

CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में किया जाएगा। परीक्षा करीब 170 शहरों में तीन सत्रों में आयोजित होगी। CAT स्कोर का इस्तेमाल IIMs के विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान टेस्ट सिटी की पसंद सावधानी से भरनी चाहिए। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार पांच टेस्ट सिटी चुनने का विकल्प दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- Teachers Day Special: सावित्रीबाई फुले से आनंद कुमार तक, भारत के 21 शिक्षकों की प्रेरक कहानी- WATCH VIDEO

CAT 2026 Registration: ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

  • CAT आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को iimcat.ac.in पर जाना होगा और New Candidate Registration पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नाम, जन्म तिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य शुरुआती जानकारी दर्ज करके OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल से कैंडिडेट पोर्टल में प्रवेश करें।
  • यहां शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी, टेस्ट सिटी और मांगे गए दस्तावेजों की जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद जरूरी फोटो और हस्ताक्षर आदि अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

CAT Application Fee: इस बार कितनी है फीस?

CAT 2026 के लिए जनरल, EWS और NC-OBC उम्मीदवारों को 2,700 रुपये, जबकि SC, ST और PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए फीस 1,350 रुपये है। एक उम्मीदवार को कितने भी IIM के लिए आवेदन करना हो, CAT रजिस्ट्रेशन फीस एक ही बार देनी होती है। भुगतान के बाद फीस वापस नहीं की जाती।

ये भी पढ़ें- Career Tips: करियर में आगे बढ़ने के 9 ‘शेडी’ कॉर्पोरेट मूव्स, रिक्रूटर ने बताया तरीका

फॉर्म भरने के बाद भी एक मौका मिलेगा

रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद पात्र रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए सीमित अवधि का CAT 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोला जा सकता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस चरण में फोटो, सिग्नेचर और टेस्ट सिटी से जुड़ी जानकारी में सुधार का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि हर जानकारी बाद में बदली जा सकेगी। इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी, एजुकेशनल डिटेल और एग्जाम सिटी जैसी जानकारियों को अच्छी तरह चेक कर लेना जरूरी है। 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे के बाद आवेदन का मौका नहीं रहेगा।

IIM CAT 2026: एक नजर में देखें जरूरी डिटेल

  • CAT 2026 Registration Last Date: 15 सितंबर 2026
  • CAT 2026 Exam Date: 29 नवंबर 2026
  • Exam Mode: Computer Based Test (CBT)
  • Exam Sessions: 3
  • Test Cities: करीब 170
  • General Category Fee: ₹2,700
  • SC/ST/PwD Category Fee: ₹1,350
  • Official Website: iimcat.ac.in