CUET UG का पैटर्न 12वीं क्लास के स्तर पर होंगे। जिन छात्रों ने 2022 से पहले 12वीं क्लास की परीक्षा पास कर ली है वो छात्र भी इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।  

करियर डेस्क. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। CUET 2022 के लिए आवेदन करने की तारीख में बदलाव किया गया है। कैंडिडेट्स अब 6 अप्रैल से इस एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे। बता दें कि इसके लिए NTA के द्वारा नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना पड़ना। पहले आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होने वाली थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- JOB ALERT: इंडियन आर्मी में बंपर भर्तियां,केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल्स

 NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए 6 अप्रैल से 6 मई, 2022 तक अप्लाई कर पाएंगे। हालांकि कि नोटिफिकेशन में साफ किया गया है एग्जाम की डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एग्जाम पहले से तय डेट पर ही लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- बिना डिग्री के चाहिए 50 हजार तक की सैलरी तो करें ये शॉर्ट टर्म कोर्सेज, मार्केट में रहती है जॉब की डिमांड

कैंडिडेट्स कैसे करें अप्लाई

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले cucet.samarth.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर "CUET UG 2022" लिंक पर क्लिक करें। (एक्टिव होने के बाद)
  • यहां कैंडिडेट्स अपनी मांगी गई डिटेल्स भरें। 
  • कैंडिडेट्स से जो डॉक्यूमेंट्स मांगे गएं हैं उन्हें अपलोड करें।
  • अब अपना फॉर्म सब्मिट कर दें।

क्यों हो रहा है ये टेस्ट
इस एग्जाम को पास करने वाले कैंडिडेट्स को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलेगा। इससे पहले कई सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 12वीं में मिले मार्क्स के आधार पर एडमिशन मिलता था। लेकिन अब इस टेस्ट के आधार पर एडमिशन मिलेगा। 12वीं में मिले मार्क्स का कोई वेटेज छात्रों को नहीं मिलेगा। बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर मोड पर आयोजित की जाएगी। देशभर में यह एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित किए जाएंगे।