पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें। यह परीक्षा देशभर में आयोजित की जाएगी। एकेडमिक सेशन 2022-2023 के लिए 42 केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन मिलेगा।

करियर डेस्क. 12वीं क्लास पास करने के बाद कैंडिडेट्स को इस साल ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देना होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इस साल से पोस्टग्रेजुएट कोर्से में एडमिशन लेने के लिए भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का एग्जाम लिया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अध्यक्ष जगदीश कुमार ने दी है। CUET PG 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। जो कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो 18 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बताया कि CUET 2022 के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई
सीयूईटी में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिन कैंडिडेट्स को अप्लाई करने में दिक्कत हो रही है वो कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें। 
  • कैंडिडेट्स को होमपेज पर CUET PG 2022 का लिंक मिलेगा। उसे क्लिक करें। 
  • अब एक नया पेज ओपन होगा। कैंडिडेट्स अब अपनी डिटेल्स भरें।
  • अब कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा। कैंडिडेट्स अब दिए गए निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरें।
  • अब कैंडिडेट्स को अपनी फीस जमा करनी पड़ेगी। 
  • फीस भरने के बाद कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।


कितनी यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन
एकेडमिक सेशन 2022-2023 के लिए 42 केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन मिलेगा। इस एग्जाम में देशभर के कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं। विश्वविद्यालयों के लिए पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम कब तक होंगे इसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। 

कितनी भाषाओं में होगी परीक्षा
एकेडमिक सेशन 2022-2023 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़ सहित 13 भाषाओं में CUET 2022 के एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- CUET 2022: 10 लाख कैंडिडेट्स ने किया अप्लाई, इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन की सबसे ज्यादा डिमांड

इसे भी पढ़ें-REET 2022 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें कैंडिडेट्स को कितनी देनी होगी फीस