MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • CUET UG 2026 Last Minute Strategy: सीयूईटी में कम समय में ज्यादा स्कोर कैसे करें? एक्सपर्ट्स ने बताए 7 मास्टर टिप्स

CUET UG 2026 Last Minute Strategy: सीयूईटी में कम समय में ज्यादा स्कोर कैसे करें? एक्सपर्ट्स ने बताए 7 मास्टर टिप्स

CUET UG 2026 Preparation Tips: सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू है, ऐसे में एग्जाम से पहले जानें लास्ट मिनट तैयारी की सबसे असरदार प्रिपरेशन स्ट्रेटजी क्या हो। रिवीजन, मॉक टेस्ट, टाइम मैनेजमेंट और स्कोर बढ़ाने के जरूरी टिप्स यहां पढ़ें।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : May 09 2026, 11:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
CUET UG 2026: हाई स्कोर के लिए लास्ट मिनट प्रिपरेशन स्ट्रेटजी
Image Credit : Getty

CUET UG 2026: हाई स्कोर के लिए लास्ट मिनट प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई तक किय जाएगा। परीक्षा शुरू होने में अब 1 दिन बचे हैं और ऐसे समय में छात्रों के लिए सबसे बड़ा फोकस नई पढ़ाई नहीं, बल्कि स्मार्ट रिवीजन और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन होना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम दिनों की स्टडी स्ट्रेटजी ही स्कोरिंग को तय करती है, क्योंकि CUET पूरी तरह NCERT आधारित कॉन्सेप्ट्स और समय प्रबंधन पर आधारित परीक्षा है। जानिए CUET UG 2026 के लिए लास्ट डे प्रिपरेशन टिप्स।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
CUET UG 2026 Last Minute Strategy: नया चैप्टर या टॉपिक नहीं, रिवीजन जरूर
Image Credit : Getty

CUET UG 2026 Last Minute Strategy: नया चैप्टर या टॉपिक नहीं, रिवीजन जरूर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस स्टेज पर नए टॉपिक्स शुरू करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। छात्रों को केवल उन्हीं अध्यायों और कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान देना चाहिए जिन्हें वे पहले पढ़ चुके हैं। बार-बार रिवीजन से न सिर्फ याददाश्त मजबूत होती है, बल्कि एग्जाम के दौरान गलतियों की संभावना भी कम हो जाती है।

Related Articles

Related image1
Suvendu Adhikari Family: बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी फैमिली में कौन-कौन, राजनीति में पूरा परिवार
Related image2
Suvendu Adhikari Education: पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे? जानें कॉलेज-डिग्री
38
CUET UG 2026 Last Minute Strategy: हाई-स्कोरिंग टॉपिक्स को दें प्रोयोरिटी
Image Credit : Getty

CUET UG 2026 Last Minute Strategy: हाई-स्कोरिंग टॉपिक्स को दें प्रोयोरिटी

पढ़ाई में हर छात्र के कुछ मजबूत क्षेत्र होते हैं, जिन पर पकड़ बेहतर होती है। ऐसे विषयों को दोबारा रिवाइज करना स्कोर बढ़ाने का सबसे तेज तरीका माना जाता है। हालांकि, संतुलन बनाए रखना जरूरी है ताकि किसी बड़े टॉपिक की अनदेखी न हो।

48
मॉक टेस्ट: फाइनल रिहर्सल के लिए सबसे अहम
Image Credit : Getty

मॉक टेस्ट: फाइनल रिहर्सल के लिए सबसे अहम

CUET की तैयारी में फुल-लेंथ मॉक टेस्ट बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। निर्धारित समय में टेस्ट देने से स्पीड, एक्यूरेसी और एग्जाम पैटर्न की समझ बेहतर होती है। इससे परीक्षा का डर भी कम होता है और वास्तविक एग्जाम जैसा अनुभव मिलता है।

58
टाइम मैनेजमेंट: सफलता की असली चाबी
Image Credit : Getty

टाइम मैनेजमेंट: सफलता की असली चाबी

CUET UG 2026 के लिए अच्छी तैयारी के बावजूद अगर समय प्रबंधन कमजोर हो, तो स्कोर प्रभावित हो सकता है। छात्रों को पहले से तय करना चाहिए कि किस सेक्शन को कितना समय देना है। कठिन प्रश्नों पर अधिक समय गंवाने से बचना जरूरी है, क्योंकि स्मार्ट स्किपिंग भी एक रणनीति है।

68
CUET UG 2026 Last Minute Strategy: एग्जाम पैटर्न की स्पष्ट समझ जरूरी
Image Credit : Getty

CUET UG 2026 Last Minute Strategy: एग्जाम पैटर्न की स्पष्ट समझ जरूरी

परीक्षा में बैठने से पहले CUET के स्ट्रक्चर, सेक्शन और प्रश्नों के प्रकार को पूरी तरह समझ लेना चाहिए। यह स्पष्टता एग्जाम के दौरान कन्फ्यूजन को कम करती है और समय की बचत में मदद करती है।

78
CUET UG 2026 Last Minute Strategy: रूटीन और रेस्ट का सही संतुलन
Image Credit : Getty

CUET UG 2026 Last Minute Strategy: रूटीन और रेस्ट का सही संतुलन

अंतिम दिनों में लगातार पढ़ाई करने से थकान और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। इसलिए एक बैलेंस्ड रूटीन जरूरी है, जिसमें स्टडी के साथ पर्याप्त ब्रेक और नींद शामिल हो। मानसिक फ्रेशनेस ही परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है।

88
CUET UG 2026 Last Minute Strategy: तनाव नहीं, आत्मविश्वास बनाए रखें
Image Credit : Getty

CUET UG 2026 Last Minute Strategy: तनाव नहीं, आत्मविश्वास बनाए रखें

एग्जाम नजदीक आते ही तनाव बढ़ना सामान्य है, लेकिन इसकी जगह आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। दूसरों से तुलना करने की बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा करना ही बेहतर परिणाम दिला सकता है।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
परीक्षा समाचार
शिक्षा समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Suvendu Adhikari Family: बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी फैमिली में कौन-कौन, राजनीति में पूरा परिवार
Recommended image2
Shweta Desai Story: 1 करोड़ की नौकरी छोड़ फ्लैट साफ करने पर क्यों मजबूर हुई मुंबई की श्वेता देसाई?
Recommended image3
Suvendu Adhikari Education: पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे? जानें कॉलेज-डिग्री
Recommended image4
पति दूसरी कंपनी में काम करता है, इसलिए पत्नी को नौकरी से निकाला! कंपनी पर लगा 83 लाख का जुर्माना
Recommended image5
NEET UG 2026 Cut Off: कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS एडमिशन, जानें सेफ स्कोर
Related Stories
Recommended image1
Suvendu Adhikari Family: बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी फैमिली में कौन-कौन, राजनीति में पूरा परिवार
Recommended image2
Suvendu Adhikari Education: पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे? जानें कॉलेज-डिग्री
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved