MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Career
  • Durga Kumawat: 10 साल में शादी, स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई… मजदूरी से जिम तक का सफर, 300KG उठाकर बनी चैंपियन

Durga Kumawat: 10 साल में शादी, स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई… मजदूरी से जिम तक का सफर, 300KG उठाकर बनी चैंपियन

Durga Kumawat Powerlifting Success Story: गरीबी, 10 साल की उम्र में शादी और मजदूरी जैसे संघर्षों से लड़कर दुर्गा कुमावत ने पावरलिफ्टिंग में 300KG का रिकॉर्ड बनाया। उनकी संघर्ष से सफलता तक का सफर हर लड़की के लिए प्रेरणा है, जानें।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Apr 17 2026, 12:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
दुर्गा कुमावत: गरीबी में शुरू हुआ सफर, सपनों पर कभी नहीं लगा ब्रेक
Image Credit : instagram durga_kumawat

दुर्गा कुमावत: गरीबी में शुरू हुआ सफर, सपनों पर कभी नहीं लगा ब्रेक

राजस्थान की दुर्गा कुमावत की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। घर में छह बेटियां, पिता सिक्योरिटी गार्ड और मां छोटे-मोटे काम करके जैसे-तैसे घर चलाती थीं। हालत इतने खराब थे कि घर में बिजली तक नहीं थी। लेकिन पढ़ने की चाह इतनी मजबूत थी कि दुर्गा और उनकी बहन रात में सड़क की लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई करती थीं। मुश्किलें थीं, लेकिन हार मानना उन्होंने कभी सीखा ही नहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
दुर्गा कुमावत: 10 साल की उम्र में शादी, छिन गया बचपन
Image Credit : instagram durga_kumawat

दुर्गा कुमावत: 10 साल की उम्र में शादी, छिन गया बचपन

दुर्गा कुमावत की जिंदगी तब पूरी तरह बदल गई, जब सिर्फ 10 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई। राजस्थान की एक पुरानी प्रथा “आटा-साटा” के तहत परिवारों के दबाव में ये फैसला लिया गया। शादी के बाद उनका स्कूल छूट गया और ससुराल में उन्हें घूंघट में रहकर खाना बनाना और खेतों में काम करना पड़ता था। एक छोटी बच्ची के लिए ये सब किसी सजा से कम नहीं था। दुर्गा कुमावत ने अपन इंस्टाग्राम पर अपने संघर्ष की स्टोरी भी शेयर की है। देखें-

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay)

Related Articles

Related image1
पिता ने पढ़ा बेटे का Amazon ऑफर लेटर, इमोशनल वीडियो ने जीत लिया दिल
Related image2
Nida Khan TCS Salary: कितनी होती है TCS में HR मैनेजर की सैलरी? जानिए निदा खान का पैकेज और रोल
36
दुर्गा कुमावत के पिता की बीमारी और फिर परिवार की जिम्मेदारी
Image Credit : instagram durga_kumawat

दुर्गा कुमावत के पिता की बीमारी और फिर परिवार की जिम्मेदारी

कुछ समय बाद दुर्गा कुमावत के पिता को कैंसर हो गया, जिसके बाद दुर्गा को अपने मायके लौटना पड़ा। अब जिम्मेदारी पूरी तरह उनके कंधों पर थी। परिवार चलाने के लिए उन्होंने मजदूरी की, फैक्ट्री में काम किया और फिर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में चपरासी की नौकरी भी की। लगातार मेहनत और शारीरिक काम ने उनकी सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया।

46
दुर्गा कुमावत: जिम से शुरू हुआ पावरलिफ्टिंग का नया सफर
Image Credit : instagram durga_kumawat

दुर्गा कुमावत: जिम से शुरू हुआ पावरलिफ्टिंग का नया सफर

सेहत सुधारने के लिए दुर्गा कुमावत ने जिम जॉइन किया। यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। उन्होंने धीरे-धीरे पावरलिफ्टिंग की ट्रेनिंग शुरू की। स्क्वैट्स, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसे एक्सरसाइज में खुद को मजबूत बनाना शुरू किया। उनके कोच ने उनकी ताकत को पहचाना और उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

56
पहली ही प्रतियोगिता में गोल्ड, फिर दुर्गा कुमावत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा
Image Credit : instagram durga_kumawat

पहली ही प्रतियोगिता में गोल्ड, फिर दुर्गा कुमावत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा

दुर्गा कुमावत ने जब पहली बार पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, तो गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया। इसके बाद उन्होंने 15 दिन में जिला स्तर पार किया, 3 महीने के अंदर राज्य स्तर पर भी गोल्ड जीता। आगे चलकर उन्होंने नेशनल लेवल पर सिल्वर मेडल हासिल किया और 300 किलो का शानदार रिकॉर्ड भी बनाया।

66
आज कई लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं दुर्गा कुमावत
Image Credit : instagram durga_kumawat

आज कई लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं दुर्गा कुमावत

दुर्गा कुमावत की कहानी ये बताती है कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो रास्ता खुद बन जाता है। एक बच्ची जो कभी स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ती थी, आज देश का नाम रोशन कर रही है। उनकी कहानी उन सभी लड़कियों के लिए उम्मीद है, जो अपने सपनों को हालात के आगे छोड़ देती हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
सफलता की कहानी
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Teachers Day Special: सावित्रीबाई फुले से आनंद कुमार तक, भारत के 21 शिक्षकों की प्रेरक कहानी- WATCH VIDEO
Recommended image2
ऋषभ सिंह संब्याल की बायोग्राफी, डैशिंग पर्सनालिटी से पढ़ाई तक जानिए सब कुछ
Recommended image3
AI Education: न्यूयॉर्क AI पर पाबंदी के बीच बड़ा सवाल, बच्चों को कब सिखाएं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?
Recommended image4
अभिनंदन वर्धमान की अब कितनी होगी सैलरी? IAF छोड़कर बने कमर्शियल पायलट तो जानिए कितनी होती है कमाई
Recommended image5
New York AI Ban: 6 लाख छात्रों के लिए AI बंद...क्या बच्चों को AI से दूर रखना सही फैसला?
Related Stories
Recommended image1
पिता ने पढ़ा बेटे का Amazon ऑफर लेटर, इमोशनल वीडियो ने जीत लिया दिल
Recommended image2
Nida Khan TCS Salary: कितनी होती है TCS में HR मैनेजर की सैलरी? जानिए निदा खान का पैकेज और रोल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved