चौथे चरण की तकनीकी गड़बड़ियों के बीच 5वें फेज के एडमिट कार्ड की तैयारी कर ली गई है। 19 अगस्त, 2022 को एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है। 17 अगस्त को शुरू हुए चौथे फेज में 13 सेंटर्स की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। 

करियर डेस्क : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2022) के फेज-4 की परीक्षा में एक बार फिर तकनीकी खामियां सामने आई हैं। जिसके चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने यूपी, बिहार, गुजरात समेत देश के अन्य राज्यों में 13 सेंटर्स पर एग्‍जाम रद्द कर दिया है। बता दें कि 17 अगस्त, 2022 से सीयूईटी चौथे चरण की परीक्षाएं शुरू हुई हैं. इसी दिन 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों शिफ्ट के पेपर कैंसिल कर दिए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

455 केंद्रों पर फेज-4 की परीक्षाएं
सीयूईटी फेज-4 की परीक्षाओं के लइए देशभर में 245 शहरों में 455 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां-जहां एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं, उनमें नवसारी, ईटानगर, बारपेटा, नलबाड़ी, अररिया, आरा, बेगूसराय, बेतिया, भभुआ, बक्सर, जम्मू, समस्तीपुर, बिलासपुर, देवघर, कारगिल, लेह, मुरैना, श्रीनगर (उत्तराखंड), बेहरामपुर, भद्रक, जाजपुर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, श्रीगंगानगर, बलिया, बस्ती, चंदौली, गाजीपुर, मऊ और सोनभद्र के परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं।

क्यों रद्द की गई परीक्षा
चौथे चरण की परीक्षा देने आए छात्रों का कहना है कि जब वे परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि तकनीकी खामी है और सर्वर की भी समस्या चल रही है। हमें वापस जाने को कहा गया। कुछ छात्रों का यह भी कहना है कि परीक्षा अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शुरू हुई थी। बता दें कि चौथे चरण की परीक्षा 17 अगस्त से शुरू हुई है और 20 अगस्त तक होगी।

रद्द परीक्षाओं की नई तारीख
जिन सेंटर्स पर परीक्षाएं कैंसिल की गई हैं, वहां 8,693 कैंडिडेट्स प्रभावित हुए हैं। अब सवाल यह है कि इस चरण में रद्द परीक्षाएं कब आयोजित की जाएंगी। जानकारी मिल रही है कि इसकी नई तारीख का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। खबर यह भी है कि रद्द हुईं परीक्षाएं 25 अगस्त, 2022 को आयोजित की जा सकती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

इसे भी पढ़ें
अब मेडिकल-इंजीनियरिंग के लिए नहीं होंगे अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम ! जानिए क्या है यूजीसी का प्लान

CUET एग्जाम से पहले न हो कन्फ्यूज, यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़े आपके हर सवाल का आसान जबाव