MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • 2025 में करियर ग्रोथ के लिए कौन-सी डेटा साइंस मास्टर्स डिग्री है बेस्ट?

2025 में करियर ग्रोथ के लिए कौन-सी डेटा साइंस मास्टर्स डिग्री है बेस्ट?

Top 5 Online Masters in Data Science Programs 2025: डेटा साइंटिस्ट्स की बढ़ती डिमांड के बीच, जानिए 2025 में करियर को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए कौन से ऑनलाइन मास्टर्स इन डेटा साइंस प्रोग्राम्स बेस्ट हैं। टॉप यूनिवर्सिटीज और उनके फ्लेक्सिबल कोर्स।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Sep 08 2025, 11:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
बढ़ती ही जा रही है डेटा साइंटिस्ट्स की डिमांड
Image Credit : Getty

बढ़ती ही जा रही है डेटा साइंटिस्ट्स की डिमांड

आज की दुनिया में डेटा ही सबकुछ है। चाहे वो बिजनेस हो, हेल्थकेयर, बैंकिंग, ई-कॉमर्स या फिर सोशल मीडिया। हर जगह डेटा का इस्तेमाल बड़े फैसले लेने के लिए किया जा रहा है। यही वजह है कि डेटा साइंटिस्ट्स की डिमांड पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स चाहिए जो बिग डेटा को समझ सकें, एनालिसिस कर सकें और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ काम कर सकें। 

28
 टॉप यूनिवर्सिटीज और उनके ऑनलाइन डेटा साइंस प्रोग्राम्स
Image Credit : Getty

टॉप यूनिवर्सिटीज और उनके ऑनलाइन डेटा साइंस प्रोग्राम्स

अगर आप भी इस तेजी से बढ़ते करियर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ऑनलाइन मास्टर्स डिग्री इन डेटा साइंस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी सबसे खास बात ये है कि आप इसे घर बैठे अपनी सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं। जानिए डेटा साइंस में कौन-सी ऑनलाइन मास्टर्स डिग्री सबसे बेहतर है? टॉप यूनिवर्सिटीज और उनके ऑनलाइन डेटा साइंस प्रोग्राम्स।

38
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले- मास्टर ऑफ इंफॉर्मेशन एंड डेटा साइंस
Image Credit : Getty

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले- मास्टर ऑफ इंफॉर्मेशन एंड डेटा साइंस

अगर आप पहले से कहीं काम कर रहे हैं और करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो ये कोर्स आपके लिए परफेक्ट है। इसमें डेटा इंजीनियरिंग, रिसर्च डिजाइन और लीडरशिप स्किल्स पर खास फोकस किया गया है। सबसे अच्छी बात ये है कि क्लासेस ऑनलाइन लाइव होती हैं और कोर्स टेक्निकल के साथ-साथ एथिकल पहलुओं पर भी ध्यान देता है।

48
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी– मास्टर ऑफ साइंस इन डेटा साइंस
Image Credit : Getty

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी– मास्टर ऑफ साइंस इन डेटा साइंस

ये कोर्स बिजनेस एनालिटिक्स और डेटा इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट बनने वालों के लिए बढ़िया है। इसमें मशीन लर्निंग और कंप्यूटर साइंस के रियल-लाइफ एप्लिकेशन्स पढ़ाए जाते हैं। साथ ही, स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के रिसोर्सेज और नेटवर्किंग का भी फायदा मिलता है।

58
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी- ऑनलाइन मास्टर ऑफ साइंस इन डेटा साइंस
Image Credit : Getty

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी- ऑनलाइन मास्टर ऑफ साइंस इन डेटा साइंस

ये कोर्स टेक्निकल एक्सीलेंस के लिए जाना जाता है। इसमें मशीन लर्निंग, कंप्यूटर साइंस और बिग डेटा के बेसिक्स से लेकर एडवांस्ड लेवल तक पढ़ाया जाता है। यूनिवर्सिटी की फैकल्टी AI और इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट हैं, जिससे स्टूडेंट्स को हाई-क्वालिटी नॉलेज मिलता है।

68
यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस एट अर्बाना-शैंपेन- मास्टर ऑफ कंप्यूटर साइंस इन डेटा साइंस
Image Credit : Getty

यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस एट अर्बाना-शैंपेन- मास्टर ऑफ कंप्यूटर साइंस इन डेटा साइंस

अगर आप किफायती दाम में टॉप-लेवल ऑनलाइन डिग्री चाहते हैं, तो ये बेस्ट ऑप्शन है। इसे दुनिया के किसी भी देश से किया जा सकता है। कोर्स में मशीन लर्निंग मॉडल्स और बड़े डेटा सेट्स पर खास ध्यान दिया जाता है। इसकी फ्लेक्सिबल स्टडी मॉडल की वजह से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले स्टूडेंट्स भी इसे आराम से कर पाते हैं।

78
कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी- कम्प्यूटेशनल डेटा साइंस में ऑनलाइन मास्टर
Image Credit : Getty

कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी- कम्प्यूटेशनल डेटा साइंस में ऑनलाइन मास्टर

यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए है जो कंप्यूटर साइंस और मशीन लर्निंग में गहराई से जाना चाहते हैं। इसमें आपको नए-नए कम्प्यूटेशनल टेक्निक्स सिखाए जाते हैं। कोर्स का करिकुलम दुनिया के कुछ बेहतरीन प्रोफेसर्स ने तैयार किया है। इसे करने के बाद ग्लोबल लेवल पर अच्छे जॉब्स के मौके मिलते हैं।

88
अपने करियर गोल्स के अनुसार सेलेक्ट करें कोर्स
Image Credit : Getty

अपने करियर गोल्स के अनुसार सेलेक्ट करें कोर्स

कुल मिलाकर, किस यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन मास्टर्स डिग्री करनी है, ये पूरी तरह आपके करियर गोल्स पर निर्भर करता है। अगर आप टेक्निकल स्किल्स में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं, तो कार्नेगी मेलॉन या जॉन्स हॉपकिन्स अच्छे रहेंगे। अगर करियर ग्रोथ और लीडरशिप रोल्स चाहिए, तो यूसी बरकेले का प्रोग्राम सही रहेगा। वहीं, नॉर्थवेस्टर्नऔर इलिनोइस जैसी यूनिवर्सिटीज फ्लेक्सिबल और प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए जानी जाती हैं। जो भी कोर्स चुनें, एक बात पक्की है, कि डेटा साइंस में मास्टर्स डिग्री आपको आने वाले सालों में हाई-क्वालिटी जॉब्स और बेहतर सैलरी दिलाने का रास्ता जरूर खोल देगा।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image2
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image3
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image4
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image5
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved