Asaduddin Owaisi Salary: हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी आये दिन अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहते हैं। जानिए सांसद असदुद्दीन ओवैसी को कितनी सैलरी मिलती है और क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन। कहां है पढ़े हैं असदुद्दीन ओवैसी।

MP Asaduddin Owaisi: हैदराबाद से लोकसभा सांसद और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने बेबाक बयानों और मुस्लिम समाज की आवाज के तौर पर उनकी एक खास पहचान है। ऐसे में लोग उनके जीवन से जुड़ी कई बातें जानना चाहते हैं, जैसे उनकी सैलरी कितनी है, उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं और उन्होंने कहां से पढ़ाई की है? तो जानिए MP असदुद्दीन ओवैसी के बारे में डिटेल, उनकी पढ़ाई, सैलरी से लेकर सालाना इनकम तक सबकुछ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

MP Asaduddin Owaisi को कितनी मिलती है सैलरी?

असदुद्दीन ओवैसी एक लोकसभा सांसद (MP) हैं और इस पद पर रहते हुए उन्हें हर महीने ₹1.24 लाख की बेसिक सैलरी मिलती है। इसके अलावा उन्हें कई अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं, जिनमें दिल्ली में मुफ्त सरकारी आवास, हेल्थ सुविधा (CGHS), हवाई और रेल यात्रा की फ्री सुविधा, पेंशन और इंटरनेट की सुविधा भी दी जाती है। इन सबको मिलाकर एक सांसद को हर महीने लाखों की सुविधाएं मिलती हैं और यह किसी कॉरपोरेट नौकरी से भी बेहतर पैकेज माना जाता है।

Asaduddin Owaisi Education: असदुद्दीन ओवैसी ने कहां से की है पढ़ाई?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि ओवैसी सिर्फ राजनीति तक ही सीमित हैं, तो ऐसा नहीं है। उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड भी काफी मजबूत रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने साल 1994 में लंदन के प्रतिष्ठित Lincoln's Inn से Bar-at-Law LLB की डिग्री हासिल की थी। यह वही संस्थान है, जहां से भारत के कई बड़े वकील और नेता जैसे डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी ने भी पढ़ाई की थी। यानि पढ़ाई के मामले में भी ओवैसी का प्रोफाइल बेहद प्रभावशाली है।

Asaduddin Owaisi Annual Income: असदुद्दीन ओवैसी की कितनी है सालाना कमाई?

सिर्फ सैलरी ही नहीं, असदुद्दीन ओवैसी की सालाना इनकम भी लाखों में है। चुनावी हलफनामों के मुताबिक बीते कुछ वर्षों में उन्होंने लाखों रुपये कमाई की है, जिसमें-

वित्त वर्ष घोषित इनकम (रु.)
2022-23 ₹22 लाख
2021-22 ₹24.96 लाख
2020-21 ₹24.84 लाख
2019-20 ₹35.50 लाख
2018-19 ₹13.21 लाख

इन आंकड़ों से साफ है कि ओवैसी न सिर्फ राजनीति में सक्रिय हैं बल्कि एक मजबूत और स्थिर इकोनॉमिक बैकग्राउंड भी रखते हैं।