BSEB DElEd Answer Key 2025 Out: बिहार DElEd 2025 एग्जाम की आंसर की BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। जानिए कैसे चेक करें आंसर की, आपत्ति कैसे दर्ज करें, लास्ट डेट और मार्किंग स्कीम समेत जरूरी डिटेल।

Bihar BSEB DElEd Answer Key 2025 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने DElEd एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए आंसर की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब इसे official वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल DElEd परीक्षा में कुल 120 सवाल थे, हर सवाल का 1 मार्क्स था और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) थी। परीक्षा में सामान्य हिंदी या उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और तर्क व विश्लेषणात्मक क्षमता जैसे विषय शामिल थे।

DElEd एंट्रेंस एग्जाम 2025 आंसर-की कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले BSEB की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर Bihar DElEd Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Application Number और Date of Birth डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट रख लें।

BSEB DElEd answer key 2025 Direct link to Check

DElEd आंसर की में गलती लगे तो आपत्ति कैसे दर्ज करें?

BSEB ने आंसर-की पर objection window भी खोल दी है। यदि आपको किसी सवाल में गलती दिखती है, तो आप नीचे दिए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘DElEd Answer Key Objection 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की खुलेगी, ‘Objection’ टैब पर क्लिक करें।
  • अगर जरूरत हो तो सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें और 50 रुपए प्रति सवाल फीस भुगतान करें।
  • सबमिट करने के बाद confirmation page डाउनलोड करके रखें।
  • आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2025 है।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: पीठासीन और मतदान अधिकारियों का क्या होता है काम, कितना मिलता है पैसा?

Bihar DElEd रिजल्ट 2025 कब आयेगा, मार्किंग स्कीम क्या है?

  • कैंडिडेट को हर सही उत्तर के लिए 1 मार्क मिलेगा।
  • गलत उत्तर के लिए मार्क्स काटे जाएंगे।
  • BSEB सभी आपत्तियों को देखने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा।
  • इसके बाद ही Bihar DElEd 2025 के रिजल्ट घोषित होंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने उत्तरों की अच्छी तरह चेक करें और कुछ गलत पाए जाने पर प्रमाण के साथ ही आपत्ति दर्ज करें।

ये भी पढ़ें- कितने पढ़े-लिखे हैं नीतीश कुमार, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?