Bihar Police Constable Merit List 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जानें रोल नंबर चेक करने का तरीका, PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट्स।
Bihar Police Constable Result 2025 Out: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपलोड किया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को किया गया था। इस परीक्षा के जरिए कुल 19,838 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में शामिल कुल 99,690 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब रिजल्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार PET और DV का आयोजन दिसंबर 2025 में होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गया है।
Bihar Police Constable Result 2025 Merit List PDF Download Link
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
अगर आप भी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और अब अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट PDF ओपन होने के बाद, CTRL+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
- अगर आपका नंबर लिस्ट में है, तो इसका मतलब है कि आप PET के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
- रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
ये भी पढ़ें- SBI PO मेन्स रिजल्ट 2025 कब जारी होगा, कैसे चेक करें? जानें नियुक्ति और बॉन्ड रूल
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को 100 में से कम से कम 30% अंक लाना जरूरी था। लेकिन सिर्फ लिखित परीक्षा पास कर लेना ही काफी नहीं है। इसके बाद आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी, जिसमें आपके प्रदर्शन के आधार पर आगे की मेरिट तय होगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आने के बाद क्या होगा आगे का प्रोसेस?
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को सबसे पहले PST यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और PET यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- PST में तय मानक के अनुसार कैंडिडेटे की ऊंचाई, वजन और छाती का माप देखा जाएगा।
- PET में दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी एक्टिविटीज कराई जाएंगी, जिसमें कैंडिडेट को सफल होना जरूरी है।
- जो उम्मीदवार PST और PET दोनों में सफल होंगे, उन्हें आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद आखिरी चरण में मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्ति होगी।
- इसलिए परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PET की तैयारी में जुट जाएं, क्योंकि अगले राउंड में शारीरिक टेस्ट ही सबसे अहम होगा।
ये भी पढ़ें- Bihar Police SI Salary: जानिए बिहार में सब इंस्पेक्टर बनने पर कितनी सैलरी मिलेगी, 1799 पोस्ट पर मौका
