BPSC 71st CCE Prelims Result 2025 का इंतजार जल्द ही खत्म होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट छठ के बाद जारी किया जा सकता है। जानें कैसे और कहां देखें रिजल्ट और क्या है लेटेस्ट अपडेट्स।
BPSC 71st CCE Prelims Result 2025 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 71st CCE Prelims) का रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीपीएससी 71वीं सीसीई परीक्षा सितंबर 2025 आयोजित हुई थी, लेकिन अभी तक आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने के डेट की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BPSC 71st प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 छठ पर्व के बाद जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी BPSC 71st प्रीलिम्स परीक्षा 2025?
BPSC 71st प्रीलिम्स परीक्षा 13 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा के लिए पूरे बिहार के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- IFS ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है? क्या मिलती हैं सुविधाएं
इस बार BPSC CCE में कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,298 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों में बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, वाणिज्य कर सेवा, आपूर्ति सेवा, नगर कार्यपालक अधिकारी, शिक्षा सेवा, परिवहन सेवा, जिला समन्वयक समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट के बाद नेक्स्ट क्या?
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) और फिर इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा। इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- UPSC इंटरव्यू में टॉपर शक्ति दुबे से पूछा गया एक अजीब सवाल, जानें जवाब
कैसे चेक करें BPSC 71st Prelims Result 2025
जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां आपको 'BPSC 71st Prelims Result 2025' लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।
- अब सर्च बार में अपना रोल नंबर डालें और देखें कि आप क्वालिफाई हुए हैं या नहीं।
उम्मीदवारों को क्या ध्यान रखना चाहिए कि जिन उम्मीदवारों का नाम प्रीलिम्स में होगा, उन्हें आगे मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। ऐसे में अपनी तैयारी जारी रखें।
