- Home
- Career
- Education
- ये हैं दुनिया की 5 सबसे यूनिक किताब..किसी में 4,032 पन्ने, किसी का वजन 8Kg, एक की कीमत 200 करोड़ से ज्यादा
ये हैं दुनिया की 5 सबसे यूनिक किताब..किसी में 4,032 पन्ने, किसी का वजन 8Kg, एक की कीमत 200 करोड़ से ज्यादा
करियर डेस्क : किताबों की दुनिया बेहद दिलचस्प होती है। प्राचीन सभ्यता से किताब हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज हम आपको दुनिया की 5 ऐसी यूनिक किताबों (Unique Books के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनके बारें में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दुनिया की सबसे महंगी किताब
यह दुनिया की सबसे महंगी किताब है। 15वीं शताब्दी में लियोनार्डो दा विंची ने इसे लिखी थी। कोडेक्स लेस्टर (Codex Leicester) नाम की इस किताब को 1994 में बिल गेट्स (Bill Gates) ने खरीदा था। तब उन्होंने 3.08 करोड़ डॉलर में इस किताब को खरीदा था। अगर भारतीय रुपए में बात की जाए तो इस किताब की कीमत 200 करोड़ से ज्यादा है।
दुनिया की सबसे मोटी किताब
दुनिया की सबसे मोटी किताब अगाथा क्रिस्टी की 'मिस मारपेल कलेक्शन' (Miss Marple Collection) है। 4,032 पन्ने वाले इस किताब का वजन करीब 8 किलोग्राम है। इस किताब की मोटाई भी अच्छी खासी है।
दुनिया की सबसे छोटी किताब
दुनिया की सबसे छोटी किताब का 'शिकी नो कुसाबाना' (Shiki No Kusabana) है। यह जापानी भाषा में लिखी गई है। इस किताब में सिर्फ 22 पन्ने है। इसकी साइज 0.74x0.75 मिलीमीटर है।
दुनिया की पहली प्रिंटेड किताब
दुनिया की सबसे पहले प्रिंटेड किताब डायमंड सूत्रा' (Diamond Sutra) को माना जाता है। यह किताब चीन में छपाई तकनीक विकसित होने के बाद 868 ईसवी में छपी थी। इस किताब में बुद्ध और उनके शिष्यों के बीच के संवाद की व्याख्या है।
दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी गई किताब
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, बाइबिल दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी गई किताब है। दुनियाभर में अलग-अलग भाषाओं में बाइबिल (Bible) की ढाई से लेकर 5 अरब प्रतियां उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें
कानून एक्सपर्ट से टेक्नोक्रेट तक..कितने पढ़े-लिखे हैं अडानी-हिंडनबर्ग जांच एक्सपर्ट कमेटी के 6 सदस्य
Women's Day 2023 : प्रतिभा पाटिल से आयरन लेडी तक..10 महिलाएं जिन्होंने बदल दिया इतिहास, देश ही नहीं दुनियाभर में हैं इनका नाम
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi