सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्कोरकार्ड एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिया है। कैंडिडेट्स के रिजल्ट संबंधित विश्ववविद्यालयों के साथ भी शेयर कर दिए गए हैं।

करियर डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात यूनिवर्सिटी पीजी में एडमिशन का रिजल्ट (CUET PG Result 2023) जारी कर दिया है। इस परीक्षामें पास स्टूडेंट्स देशभर के 190 विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए एलिजिबल हैं। सीयूईटी पीजी का रिजल्ट इन सभी विश्वविद्यालयों के साथ शेयर कर दिए गए हैं। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CUET PG की काउंसलिंग कब होगी

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना परासर की तरफ से बताया गया है कि सभी कैंडिडेट्स का रिजल्ट उन विश्वविद्यालयों के साथ शेयर कर दिया गया है, जहां एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विश्वविद्यालयों या संस्थानों की तरफ से एक मेरिट लिस्ट (CUET PG Merit List) तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय एनटीए की तरफ से जारी सीयूईटी पीजी 2023 के स्कोर के आधार पर काउंसलिंग (CUET PG Counseling Process) का फैसला करेंगे।

क्या यूनिवर्सिटीज के आधार पर होगी CUET PG की काउंसलिंग

विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग को लेकर साधना परासर ने बताया कि एनटीए उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन, परीक्षा संचालन, प्रोविजनल आंसर की, फाइनल आंसर की को तैयार कर, रिजल्ट जारी करने और स्कोर कार्ड देने तक ही भूमका रखता है। इसके आगे की प्रक्रिया विश्वविद्यालयों को खुद ही करनी पड़ती है। मतलब काउंसलिंग की तारीख, आगे की प्रॉसेस और क्या-क्या डाक्यूमेंट्स लगेंगे, इसकी जानकारी संबंधित विश्वविद्यालयों से ही कैंडिडेट्स को मिलेगी।

CUET PG Result 2023 : ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CUET PG 2023 Score Card लिंक पर क्लिक करें.
  • नई विंडों ओपन होगी, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें.
  • लॉगिन करने पर रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

इसे भी पढ़ें

इग्नू में 13 भाषाओं में शुरू होगा चार साल का डिग्री प्रोग्राम, जनवरी 2024 से होगी पढ़ाई

JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग चौथे राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, कैंडिडेट यहां देखें