सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 के डेट जारी किए गए हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित होने वाली हैं। ये डेट अभी अस्थायी हैं। इनमें बदलाव हो सकते हैं।

CBSE Board Exams 2026: CBSE (Central Board of Secondary Education) ने 2026 में होने वाली क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेट जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित होने वाली हैं।

CBSE की कौन सी परीक्षाएं होंगी आयोजित?

  • 10वीं और 12वीं क्लास की मुख्य परीक्षाएं
  • 12वीं क्लास के खेल छात्रों के लिए परीक्षाएं
  • 10वीं क्लास के लिए सेकेंड बोर्ड परीक्षाएं
  • 12वीं क्लास की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं

सीबीएसई की परीक्षाओं में शामिल होंगे 45 लाख छात्र

सीबीएसई के अनुसार, भारत भर में 204 विषयों और विदेशों में 26 देशों में लगभग 45 लाख छात्रों के परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ, समय पर रिजल्ट घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और पोस्ट-रिजल्ट की प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएंगी।

सीबीएसई कक्षा 10वीं की डेटशीट, देखें महत्वपूर्ण डेट

डेटदिनविषयसमय
17.2.2026मंगलवारगणित10:30 AM–1:30 PM
18.2.2026बुधवाररिटेल, सुरक्षा, ऑटोमोटिव, वित्तीय बाजारों का परिचय, पर्यटन का परिचय, 
कृषि, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस संचालन, बैंकिंग और बीमा, 
स्वास्थ्य देखभाल, परिधान, मल्टी-मीडिया, डेटा विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, 
विज्ञान के लिए आधारभूत कौशल, डिजाइन सोच और इनोवेशन
10:30 AM – 1:30 PM
20.2.2026शुक्रवारब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर10:30 AM – 1:30 PM
21.2.2026शनिवारअंग्रेजी10:30 AM – 1:30 PM
23.2.2026सोमवारफ्रेंच10:30 AM – 1:30 PM
24.2.2026मंगलवारउर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु-तेलंगाना10:30 AM – 1:30 PM
25.2.2026बुधवारसाइंस10:30 AM – 1:30 PM
26.2.2026गुरुवारहोम साइंस10:30 AM – 1:30 PM
27.2.2026शुक्रवारकम्प्यूटर एप्लिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, AI 10:30 AM – 1:30 PM
28.2.2026शनिवारसंस्कृत, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा, उर्दू कोर्स-बी10:30 AM – 1:30 PM
2.3.2026सोमवारहिंदी10:30 AM – 1:30 PM
3.3.2026मंगलवारतिब्बती, जर्मन, राष्ट्रीय कैडेट कोर, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, 
मिजो, बहासा मेलायु, व्यवसाय के तत्व, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र के तत्व
10:30 AM – 1:30 PM
5.3.2026गुरुवारपेंटिंग10:30 AM – 1:30 PM
6.3.2026शुक्रवारसिंधी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़, कोकबोरोक10:30 AM – 1:30 PM
7.3.2026शनिवारसोशल साइंस10:30 AM – 1:30 PM
9.3.2026सोमवारतेलुगु, अरबी, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बो, लेप्चा, कर्नाटक संगीत, हिंदुस्तानी संगीत, थाई10:30 AM – 1:30 PM

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026, कक्षा 12वीं की डेट शीट

डेटदिनविषयसमय
17.2.2026मंगलवारबायो टेक्नोलॉजी, उद्यमिता, आशुलिपि10:30 AM – 1:30 PM
18.2.2026बुधवारशारीरिक शिक्षा10:30 AM – 1:30 PM
19.2.2026गुरुवारइंजीनियरिंग ग्राफिक्स, भरतनाट्यम , कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी, कथकली, बागवानी, कॉस्ट अकाउंटिंग10:30 AM – 1:30 PM
20.2.2026शुक्रवारभौतिकी10:30 AM – 1:30 PM
21.2.2026शनिवारबिजनेस स्टडीज, व्यवसाय प्रशासन10:30 AM – 1:30 PM
23.2.2026सोमवारमनोविज्ञान10:30 AM – 1:30 PM
24.2.2026मंगलवारफैशन स्टडीज10:30 AM – 1:30 PM
25.2.2026बुधवारऑटोमोटिव, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लिकेशन10:30 AM – 1:30 PM
26.2.2026गुरुवारभूगोल10:30 AM – 1:30 PM
27.2.2026शुक्रवारपेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, व्यावसायिक कला10:30 AM – 1:30 PM
28.2.2026शनिवाररसायन विज्ञान10:30 AM – 1:30 PM
2.3.2026सोमवारउर्दू ऐच्छिक, संस्कृत ऐच्छिक, कर्नाटक संगीत, कथक-नृत्य, उर्दू कोर, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, 
बीमा, भूस्थानिक प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी
10:30 AM – 1:30 PM
3.3.2026मंगलवारलॉ स्टडीज10:30 AM – 1:30 PM
5.3. 2026गुरुवारमास मीडिया स्टडीज, डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन10:30 AM – 1:30 PM
6.3.2026शुक्रवारहिंदुस्तानी संगीत, स्वास्थ्य सेवा, डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर10:30 AM –12.30,1:30 PM
7.3.2026शनिवारयोग10:30 AM –12.30 PM
9.3.2026सोमवारगणित10:30 AM – 1:30 PM
10.3.2026मंगलवारफूड प्रोडक्शन, कार्यालय प्रक्रियाएं और अभ्यास, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान,
प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा
10:30 AM – 1:30 PM
11.3.2026बुधवारहिंदुस्तानी संगीत गायन10:30 AM –12.30 PM
12.3.2026गुरुवारअंग्रेजी10:30 AM – 1:30 PM
13.3.2026शुक्रवारपर्यटन, एयर-कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन10:30 AM – 1:30 PM
14.3.2026शनिवारहोम साइंस10:30 AM – 1:30 PM
16.3.2026सोमवारहिंदी10:30 AM – 1:30 PM
17.3.2026मंगलवारपंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, असमिया, 
कन्नड़, अरबी, तिब्बती, जर्मन, रूसी, फारसी, नेपाली, लिंबू, लेप्चा, तेलुगु तेलंगाना, 
बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो
10:30 AM – 1:30 PM
18.3.2026बुधवारअर्थशास्त्र10:30 AM – 1:30 PM
19.3.2026गुरुवारफिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर10:30 AM –12.30 PM
20.3.2026शुक्रवारमार्केटिंग10:30 AM – 1:30 PM
23.3.2026सोमवारराजनीति विज्ञान10:30 AM – 1:30 PM
24.3.2026मंगलवारब्यूटी एंड वेलनेस, AI10:30 AM – 1:30 PM
25.3.2026बुधवारसूचना विज्ञान अभ्यास, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी10:30 AM – 1:30 PM
26.3.2026गुरुवारजीव विज्ञान10:30 AM – 1:30 PM
28.3.2026शनिवारलेखाशास्त्र10:30 AM – 1:30 PM
30.3.2026सोमवारइतिहास10:30 AM – 1:30 PM
1.4.2026बुधवारवित्तीय बाजार प्रबंधन, कृषि, मेडिकल डायग्नोस्टिक्स, सेल्समैनशिप10:30 AM – 1:30 PM
2.4.2026गुरुवारराष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान10:30 AM – 1:30 PM
4.4. 2026शनिवारसमाजशास्त्र10:30 AM – 1:30 PM
6.4. 2026सोमवारभारत की ज्ञान परंपरा और प्रथाएं, भोटी, कोकबोरोक, बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी10:30 AM – 1:30 PM
7.4.2026मंगलवारवेब एप्लिकेशन10:30 AM – 1:30 PM
8.4.2026बुधवारफ्रेंच, रिटेल, टैक्सेसन खुदरा, टैक्सेशन, टेक्सटाइल डिजाइन10:30 AM – 1:30 PM
9.4. 2026गुरुवारसंस्कृत, मल्टीमीडिया, डेटा साइंस10:30 AM – 1:30 PM

परीक्षा के 10 दिन बाद चेक होंगी कॉपियां

सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रत्येक विषय की परीक्षा के 10 दिन बाद कॉपियों की जांच शुरू होगी और 12 दिनों के भीतर जांच पूरा कर लिया जाएगा। जैसे अगर 12वीं क्लास की भौतिकी की परीक्षा 20 फरवरी 2026 को होती है तो कॉपी की जांच 3 मार्च से शुरू होगी और 15 मार्च तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- SBI PO मेन्स रिजल्ट 2025 कब जारी होगा, कैसे चेक करें? जानें नियुक्ति और बॉन्ड रूल

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि अभी घोषित किए गए डेट अस्थायी हैं। इनमें बदलाव संभव है। स्कूलों द्वारा अभ्यर्थियों की अंतिम सूची दिए जाने के बाद फाइनल टेड जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4: बिहार टीचर भर्ती वैकेंसी डिटेल कब आयेगी, जानिए एग्जाम डेट्स और लेटेस्ट अपडेट